ये हैं दुनिया की 6 अमीर मुस्लिम महिलाएं!

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 05:49 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनिया में जहां अमीर पुरूषों की कोई कमी नहीं वहीं पर कुछ  महिलाएं भी अमीरों की लिस्ट में किसी से कम नहीं हैं। आज हम किसी अमीर बिजनेस मैन पुरूषों के बारे में बात नहीं कर रहे बल्कि दुनिया की सबसे अमीर मुस्लिम महिलाओं के बारे में जिक्र कर रहे हैं। जो पैसे के कारण दुनिया की रिच लिस्ट में शामिल हैं। 


1. प्रिंसेस मजीदा नूरुल बोलकिया, ब्रूनेई
प्रिंसेस मजीदा नूरुल ब्रूनेई के सुल्तान हसलनल बोलकिया की दूसरी बेटी है। इनका नाम दुनिया की अमीर मुस्लिम महिलाओं में शुमार है। इन्होने अमीर मुस्लिम राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले खैरुल खलील से शादी रचाई थी। 

2. प्रिंसेस अमीरा अल तवील, सऊदी अरब
साऊदी अरब के प्रिंस अल वालिद बिन तलाल की पत्नी है। इसी कारण वह भी दुनिया की अमीर मुस्लिम महिलाओं में से एक है। 

3. प्रिंसेस हाजा हफीजा सुरूरूल बोलकिया
प्रिंसेस हफीजा ब्रुनेई के सुल्तान की चौथी बेटी प्रिंसेस हफीजा का नाम अमीर महिलाओं की लिस्ट में शुमार है। 

4. महारानी रानिया, जॉर्डन
 जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह इल इब्न अल-हुसैन की पत्नी  महारानी रानिया का नाम भी दुनिया की अमीर मुस्लिम महिलाओं में लिया जाता है।

5. शेखा हनादी बिंत नसीर खालेद अल थानी, कतर
कतर के रियल स्टेट बिजनेसमैन की पत्नी शेखा हनादी पेशे से बैंक मेनेजर है। ऐसा कहा जाता है कि उनके पास करीब 15 अरब डॉलर की संपत्ति है। 

6. प्रिंसेस लाला सलमा, मोरक्को
मोरक्को के राजा मोहम्मद छठे की पत्नी प्रिंसेस लाला भी किसी से कम नहीं। अमीर होने के कारण उनका नाम भी रिचेस्ट महिलाओं की लिस्ट में आता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static