दुनिया की सबसे मशहूर डेस्टिनेशन Eiffel tower

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 09:33 AM (IST)

 ट्रैवलिंगः बिजी लाइफस्टाइल से कुछ समय निकालकर लोग अपने दोस्तों या फिर फैमिली के साथ कहीं घूमने के लिए जाते हैं। आज हम आपको एक एेसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया की सबसे मशहूर डेस्टिनेशन कहा जाता है। जी हां,हम बात कर रहे हैं पैरिस के एफिल टाॅवर की। यह फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित है। एफिल टॉवर की रचना गुस्ताव एफिल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर से एफिल टॉवर का नामकरन हुआ है। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास और रोचक बातें बताने जा रहे हैं।


1. पेरिस का यह एफिल टॉवर सन 1889 में बनाया गया था और यह टावर उस समय की सबसे ऊंची इमारत थी।


2. जहां पर घूमने के लिए सारी दुनिया के लोग दूर-दूर से आते हैं। एफिल टावर का नजारा ही कुछ ऐसा है कि यह दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। यहां हर साल करीबन 70 लाख पर्यटक आते हैं।


3. रात को एफिल टाॅवर की लाइटिंग देखने लायक होती है। इसमें तकरीबन 20,000 बल्ब लगाएं गए हैं। जो रात के समय नए-नए तरह के रंग बदलते हैं। इनकी जगमगाहट एफिल टावर की खूबसूरती पर चार चांद लगा देती है।


4. एफिल टावर तक जाने के लिए 1665 सीढ़ियीं चढ़नी पड़ती हैं जो कि बेहद मुश्किल हैं। इसलिए यहां पर लिफ्ट की भी सुविधा है।


5. इसे बनाने वाले इंजीनियर का नाम गुस्ताव एफिल है। जिनका खुद का एक अपार्टमेंट एफिल टावर के टाॅप पर है।


6. एफिल टावर 18038 लोहे के टुकड़ों से मिलकर बना है। जिनको 25 लाख कीलों के सहारे जोड़ा गया है।


7. दूसरी मंज़िल से पैरिस का सबसे बेहतर नजारा देखने को मिलता है, जब मौसम साफ हो तब 70 कि. मी. तक देख सकते है। इसी मंज़िल पर एक कैफेटेरिया भी है और एक समान खरीदने की दुकान भी है।


8.एफिल टावर की तीसरी मंजिल को चारों ओर से कांच से बंद किया है। यहां गुस्ताव एफिल का ऑफिस भी है जिसे कांच की कैबिन के रूप में बनाया गया है ताकि टूरिस्ट बाहर से देख सके। इस ऑफिस में गुस्ताव एफिल की मोम की मूर्ति रखी हुई है।


9. एफिल टावर एक ऐसा पसंदीदा और आकर्षक ढांचा है जिसकी दुनिया भर में करीब 30 से भी ज्यादा नकल बनाई जा चुकी है।


10. एफिल टॉवर में कुल 7300 वजनी लोहा लगाया गया है जबकि यह पूरा टावर 10100 टन वजनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static