राशि से जानें, आपका कौन-सा बॉडी पार्ट है ज्यादा अट्रैक्टिव!

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 01:15 PM (IST)

खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता? अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए हर कोई नए-नए ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा लेता है, लेकिन क्या आप जानते है राशि भी आपकी खूबसूरती का राज खोलती है। जी हां, आप अपनी राशि के जरिए अपने सबसे आकर्षित बॉडी पार्ट के बारे में जान सकते है और उसकी खूबसूरती बढ़ाने में ध्यान दे सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप राशि के हिसाब से खूबसूरत दिख सकते है और सभी का अटेंशन मिनटों में पा सकते है। 

 


1.मेष राशि
इस राशि की लड़कियों को अपनी आईब्रो पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि राशि के हिसाब से आपके बॉडी पार्ट में आईब्रो ही आपका अटेंशन पार्ट है। जिसको आप ट्रैंडी मेकअप के जरिए और भी खूबसूरत दिखा सकती है। 

 

2. वृषभ राशि 
वृषभ राशि के लोगों को अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। इन्हें अपनी डाइट के साथ-साथ पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, तभी आप अपनी स्किन को चमकदार और खूबसूरत दिखा सकते है। 

 

3. मिथुन राशि 
इस राशि के लोगों का माथा काफी चौड़ा होता है। इन्हें अपने बालों को अच्छा लुक देने के लिए बैस्ट हेयर स्टाइल बनाना चाहिए, तभी आप अपने फेस को अट्रैक्टिव दिखा सकते है। 

 

4. कर्क राशि 
कर्क राशि के लोगों को अपने गालों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यहीं उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते है। आप अपने गालों को अच्छी तरह से हाइलाइट करके उन्हें खूबसूरत दिखा सकते है। 

 

5. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को अपने बालों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बालों से आपका लुक और भी अट्रैक्टिव लगेगा। 

 

6. कन्‍या राशि 
इस राशि वाली लड़कियों की कमर शेप परफैक्ट होती है। अगर ये बैकलैस ड्रैस पहनकर अपनी कमर को फ्लॉन्‍ट करें तो सभी का अटेंशन पा सकती है। 

 

7. तुला राशि
इनकी हिप काफी परफैक्ट शेप में होती है। अगर यह बेल बॉटम पैंट्स और पेंसिल स्‍कर्ट जैसी ड्रैस पहने तो इनका लुक और भी निखर कर सामने आएगा। 

 

8. वृश्चिक राशि 
इनकी आंखें बेहद खूबसूरत होती है। अगर यह अपनी आंखों पर फोकस करें तो और भी खूबसूरत दिख सकती है। आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए डार्क मेकअप भी करें। 

 

9. धनु राशि
इस राशि के लोगों को अपनी थाइज़ यानी जांघों पर ध्‍यान देना चाहिए क्योंकि इस रासि के लोगों की बॉडी में ये अंग सबसे खूबसूरत और अट्रैक्टिव होता है। 

 

10. मकर राशि
मकर राशि के आईलैशेज़ नैचुरली खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। अगर यह अपने आईलैशेज़ को हाइलाइट करें तो और भी खूबसूरत दिख सकते है। 

 

11. कुंभ राशि
इस राशि के लोगों का लुक काफी अलग होता है। इनका बोन स्‍ट्रक्‍चर इनके लुक को चार चांद लगा देता है लेकिन एक बात ह कि इन्हें अपनी ड्रैस अपनी बॉडी शेप को देखकर ही चुननी चाहिए, तभी अट्रैक्टिव दिख सकते है। 

 

12. मीन राशि 
मीन राशि वालों के होंठ ही इनका अट्रैक्टिव बॉडी पार्ट है। इस राशि की महिलाएं अगर रेड लिप शेड लगाए तो और भी खूबसूरत दिख सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static