यह कैसी प्रथाः इस राज्य में 1 साल के लिए किराए पर मिलती है बीवी!

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 03:42 PM (IST)

महिलाओं को समाज मेें एक खास जगह दी गई है, आज दुनिया में शायद ही कोई क्षेत्र होगा जहां औरतों ने अपने हुनर से पहचान न बनाई हो। फिर भी दुनिया में कहीं न कहीं महिलाओं को लेकर अजीब रस्में निभाई जाती हैं जो सदियों से चली आ रही हैं और आजतक लोग उनकी पालन भी कर रहे हैं। आज हम जिस रस्म की बात कर रहे हैं वो है एक साल के लिए किराए पर बीवी बनाना। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में होता है। 


मध्य प्रदेश में स्थित शिवपुरी इलाके में ‘धड़ीचा प्रथा’ बहुत प्रचलित है। यहां पर हर साल एक मंडी लगती है, जिसमें परिवार वाले के द्वारा ही लड़कियों को भेजा जाता है और उनको एक साल के लिए किसी कि बीवी बनने के लिए सौदा किया जाता है। पुरुष यहां आकर अपनी मर्जी से लड़की पसंद करते हैं और एक साल के लिए उसकी कीमत अदा करते हैं। फिर लड़की एक साल के लिए उस लड़के की बीवी बन जाती है। 


इन दोनों की शादी तय समय तक कर दी जाती है। लड़का ज्यादा पैसे देकर 1 साल से ज्यादा समय तक भी लड़की को अपने साथ रख सकता है। जब यह सौदा पक्का हो जाता है तो एक स्टाम्प पेपर पर इस सौदेबाजी की लिखा-पढ़ी होती है। यह बात बहुत आश्चर्य जनक है कि आज के समय में भी बरसो से आ रही इस कुप्रथा का पालन हो रहा है। इसके खिलाफ यहां के लोगों और सरकार ने अभी तक कोई आवाज नहीं उठाई। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static