रिकार्ड बनाने के लिए इस हद तक गुजर जाते हैं लोग!

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 05:24 PM (IST)

लाइफस्टाइलः हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि दुनिया में उसका अलग पहचान हो। अपनी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के काम भी करते हैं। रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में कुछ लोग अपनी आंख निकाल लेते है तो कई जानवरों को खा जाते हैं। आज हम आपको एेसे ही अजीब रिकार्ड बनाने के बारे में बताएंगे। 

1. 1 मिनट में 36 कॉकरोच खाना
कुछ लोग कॉकरोच से बहुत डरते हैं। वहीं रिकार्ड बनाने के लिए इंग्लैंड के केन एडवार्ड्स ने 1 मिनट में 36 कॉकरोच चबाए थे। सोचकर ही कितना अजीब लगता है लेकिन केन ने 2001 में एेसा कर दिखाया था। 

2. आंख फाड़ना
अमेरिका की किम गुडमैन की आंखें 12 मिलीमीटर कर बाहर निकल आती है। 2007 में उनकी आंखों को नापा गया था। 

3. चेहरे पर 11 छेद बनाना 
जहां कान छिदवाते इतना दर्द होता है वहीं जर्मनी के जोएल मिग्लर ने अपने पूरे चेहरे पर जगह-जगह छेद करवाए हुए है। इनके चेहरे को देखकर लोग डर जाते हैं।

4. जीभ से वजन उठाना
यूके के थॉमस ब्लैकथोर्न अपनी जीभ से 12 किलो वजन उठा लेते है। जी हां, 2004 में उन्होंने अपनी जीभ पर छेद करवा लिया। इसके जरिए वह 12 किलो का वजन उठाया।

5.लार्वा को मुंह से उठाना
ब्रिटेन के चार्ली बेल मुंह से भर-भर कर सबसे ज्यादा लार्वा उठाते है। चार्ली ने एक घंटे में पूरे 17 किलोग्राम लार्वा मुंह में भरकर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में रखने का रिकार्ड बनाया है। 

6. आंख से दूध फैंकना
2004 में तुर्की के इल्कर यिल्माज अपनी नाक से दूध खींचकर उसे अपनी आंख के रास्ते 9 फीट 2 इंच दूर तक फैंका था। 

7. तलवार गटक जाना
जी हां, यूएस की नताशा पूरे 58 सेंटीमीटर की तलवार गटक जाती है। यह एक विश्व रिकार्ड है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static