पहली बार पीरियड आते ही कर दी जाती है शादी!

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 06:33 PM (IST)

लाइफस्टाइलः महीने के कुछ दिन एेसे होते हैं जब महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दिनों में महिला को पेट दर्द,कमर दर्द आदि कई परेशानियां होती है लेकिन कुछ जगहें एेसी हैं जहां पीरियड के दौरान लड़कियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता है। आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़की को पहली बार पीरियड आने पर जश्न मनाया जाता है। जी हां, भारत के एक गांव में पहली बार पीरियड आने पर लड़कियों के साथ एक बड़ी ही अजीबो-गरीब परंपरा निभाई जाती है।

असम के बोगांइ जिले के सोलमारी गांव में पहले बार लड़की के पीरियड आने पर लोग नाचते गाते हैं। यहां के लोग इस अजीबोगरीब परंपरा को सालों से निभाते आ रहे है। कहते है कि पहली बार पीरियड आने पर लड़की की शादी केले के पेड़ से करवा दी जाती है। इस अनोखी शादी को तोलिनी शादी कहा जाता है। यह शादी तब की जाती है जब लड़की किशोरवस्था में कदम रखती है।  

पीरियड के पहले दिन ही लड़की शादी करवा दी जाती है। उसके बाद परंपरा के अनुसार लड़की को एेसे कमरे में बंद कर दिया जाता है जहां सूरज की रोशनी न पड़ सकें। यहां पर परंपरा के अनुसार शादी के बाद लड़की को पका हुआ खाना भी नहीं दिया जाता। लड़की को केवल सिर्फ दूध और फल खाने को देते है। यहीं नहीं, लड़की को पीरियड के दौरान जमीन पर सोना पड़ता है। इस दौरान वह किसी का चेहरा तक नहीं देख सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static