अनोखी परंपरा: प्रथा निभाने के लिए यहां 5 दिन तक निर्वस्त्र रहती हैं महिलाएं

punjabkesari.in Saturday, Jan 27, 2018 - 05:24 PM (IST)

दुनियाभर में शादी को लेकर अलग-अलग तरह की परंपराएं और रस्में है। देश-विदेश में लोग प्राचीन समय से चली आ रहीं बहुत सी अजीब परम्पराओं को निभाते है। आज भी लोग ऐसी परंपराओं को निभाते आ रहे हैं, जिन पर यकीन कर पाना भी मुश्किल है। आज हम आपको भारत की एक ही परंपरा के बारे में बताने जा रहें है। हिमाचल प्रदेश के एक गांव में प्राचीन समय से निभाई जाने वाली इस प्रथा के कारण महिलाओं के निवस्त्र रहना पड़ता है। जहां आज महिलाएं हर क्षेत्र में विकसित हो रहीं है वहीं कुछ गांव में महिलाओं को आज भी ऐसी परंपराएं निभानी पड़ती है। आइए जानते है इस प्रथा के बारे में कुछ और बातें।

PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी में स्थित पीणी गांव में सालों से लोग इस परंपरा को निभा रहें है। इस अनोखी परंपरा के कारण महिलाएं सावन महीने में पूरे 5 दिन निवस्त्र रहती है लेकिन इस परंपरा के दौरान वो मर्दों के सामने नहीं आती और न ही पुरूष उनके सामने आ सकते है। यहां तक की इस प्रथा के दौराम उन औरतों के पति भा उनसे दूर रहते है। पूर्वजों के समय से इस प्रथा को निभा रहें लोगों की मान्यता है कि ऐसा न करने से घर में कुछ अशुभ होता है।

PunjabKesari

कुछ लोगों का मानना यह भी है कि कुछ सालों पहले यहां एक राक्षस सुन्दर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा रहा था, जिसका अंत इस गांव में लाहुआ घोंड देवताओं ने किया। गांव वालों का कहना है कि वह देवता आज भी आते है और बुराई का अंत करते है। इसलिए इन 5 दिनों तक लोग हंसना बंद करते हैं और महिलाएं खुद को सांसारिक दुनिया से अलग कर लेती हैं। हांलाकि अब नई पीढ़ी इस परंपरा को थोड़ा अलग तरीके से निभाती है। नई पीढ़ी के हिसाब से महिलाएं इन 5 दिनों में कपड़े नहीं बदलती हैं और काफी बारीक कपड़ें पहनती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static