खर्राटों की आवाज में चैन की नींद लेने के लिए ट्राई करें ये उपाएं

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 01:19 PM (IST)

दिन भर काम करने के बाद आप रात को चैन की लेते है लेकिन अगर आपका पार्टनर खार्राटे लेता तो आपकी नींद ही खराब हो जाती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को भी नहीं सोने देते। रात को नींद खराब होने पर पार्टनर के खर्राटे आपके लिए किसी दुश्मन से कम नहीं होते है। एक शोध के अनुसार 39 फीसद लोगों स्वास्थ्य नींद पूरी न होने के कारण खराब होता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप तैज खर्राटों के अवाज में भी चैन की नींद ले सकती है।

 

1. व्हाइट नोइस
व्हाइट नोइस प्राकृतिक तरह की अवाजें निकालने वाला एक ऐप है जिसे आप आराम से डाउनलोड या बाजार से खरीद सकते है। इससे खर्राटों की आवाज हल्की हो जाती है, जिससे आप आराम से सो सकते है।

PunjabKesari

2. प्राकृतिक व्हाइट नोइस
प्राकृतिक व्हाइट नोइस करने के लिए आप अपने कमरे में टेबल फैन भी लगा सकते है। फैन से आने वाली आवाज व्हाइट नोइस का काम करके आपकी सोने में मदद करती है।

3. ईयर फोन लगाना
अगर आप म्यूजिक सुनने का शौक रखती है तो आप सॉफ्ट सॉंग सुनते हुआ भी सो सकती है। शुरुआत में इसके साथ सोना मुश्किल होता है लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाती है। इसके अलावा आप कान में आराम से फिट होने वाला ईयर प्लग का इस्तेमाल भी कर सकते है।

PunjabKesari

4. अलग जाकर सोना
आराम से सोने के लिए आप अपने पार्टनर से अलग जाकर भी सो सकते है। इससे आप आराम से सो भी जाएंगे और आपको कुछ करने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी।

PunjabKesari

5. समय रहते हो जाएं सचेत 
खर्राटे लेना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है इसलिए यह बहुत जरुरी है कि आप अपने पार्टनर से समय रहते ही चैकअप करवाने के लिए कहें। कहीं ऐसा न हो उनके चक्कर में आप भी बीमार हो जाएं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static