दुबई में करेंगे ये काम तो पड़ेंगे लेने के देने!

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 06:36 PM (IST)

ट्रैवलिंग: विदेश घूमना किसे नहीं पसंद नहीं होता है। आज के दौर में हर कोई चाहता है कि वह एक बार बाहर की दुनिया देख लें। इसलिए तो ज्यादातर लोग अपने देश को छोड़ बाहर जाने के लिए मेहनत कर रहें है। विदेश में काफी खूबसूर जगहें है, जिनमें से दुबई सिटी काफी फैमेस है। यहां घूमने के लिए काफी खूबसूरत जगह है लेकिन वहीं कुछ बेतूके कानून भी है। इसलिए यहां घूमने से पहले कुछ जरूरी नियमों के बारे में जान लें, ताकि बाद में कोई बड़ी मुसीबत का सामना न करना पड़ जाएं। 

 

1. यहां घूमने आए लोगों के सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है क्योंकि एक शख्स ने भारतीय वैन ड्राइवर पर हमला करते सरकारी अफसर का वीडियो बानकर शेयर कर दिया था। 

 

2. यहां रैप के मामले खारिज कर दिए जाते है, इसलिए  अगर यहां घूमने जा रही है तो जरा संभल जाएं। अपने आप को संजग कर लें।  

 

3.  दुबई में अपोजिट सेक्स के लोगों के लिए एक साथ होटल का रूम शेयर करने की मनाही है। फिर वह कोई करीबी रिश्तेदार ही क्यो न हो। गैर शादीशुद जोड़ा भी यह काम नही कर सकते। 

 

4. दुबई में बिना प्रमिशन के किसी महीला की पब्लिक प्लेस पर त्सवीर लेना मना है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे  भारी जुर्माना और जेल भी जाना पड़ सकता है।

 

5. दुबई में  पब्लिक प्लेस पर हग और किस करने से बचें।  मैरिड कपल्स को भी पब्लिक प्लेस पर हाथ पकड़ने की मनाई है। 

 

6. दुबई जाने वाले टूरिस्ट्स को सलाह दी जाती है कि अगर वो अपने साथ कोई खास दवाएं लेकर जा रहे हैं, तो उसके साथ डॉक्टर्स की ओर से दिया गया प्रिस्क्रिप्शन जरूर रखें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static