हर दुल्हन को चूड़े के बारे में पता होनी चाहिए ये बातें

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2017 - 08:14 PM (IST)

फैशनः हर दुल्हन के लिए शादी का चूड़ा बहुत खास होता है। इंडिया में शादी के जोड़े से लेकर चूड़े तक बहुत खास माना जाता है। वहीं, पंजाबियों में दुल्हन शादी से पहले अपने चूड़े को देख नहीं सकती लेकिन उसके मन में यहीं ख्याल होता है कि उसका शादी का चूड़ा सबसे खूबसूरत हो। आज हम आपको शादी के चूड़े के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे। 

- शादी का चूड़ा प्लास्टिक की सफेद और लाल चूड़ियों से बना होता है। चूड़ियों पर क्रिस्टल वर्क किया होता है। आजकल की दुल्हनें चूड़े पर अपने पति का नाम लिखवाती है। वहीं, आजकल की लड़कियां अपने पसंद के कलर का चूड़ा तैयार करवा लेती है। 

- चूड़ा पहनने की रस्म पंजाब से शुरू हुई थी। पंजाब में दुल्हन के मामा उसके लिए चूड़ा लेकर आते है। शादी से पहले एक रस्म के दौरान दुल्हन के मामा उसके हाथ में चूड़ा पहनाते हैं। चूड़ा पहनाने के पहले इसे दूध में भिगोया जाता है। पहले रातभर चूड़े को दूध में भिगोकर रखते थे लेकिन आजकल चूड़ा खराब न हो जाएं इसलिए इसे रस्म से पहले भिगोकर रखा जाता है। 

- वैसे लोग अपनी रीति-रिवाज के हिसाब से चूड़े को उतारते है। 1 साल बाद या फिर 40 दिन बाद चूड़ा उतारने की रस्म की जाती है। चूड़ा उतारने के बाद दुल्हन लाल रंग की चूड़ियां पहन लेती है। वहीं, अगर दुल्हन प्रेग्नेंट हो जाएं तो पहले ही चूड़ा उतार दिया जाता है। कुछ लोग शादी के बाद दुल्हन के चूड़े को 2-3 बार बदलते है।

- आजकल की मार्डन दुल्हने इसे वेस्टर्न वियर के साथ चूड़े को पहनती है। लड़कियां फुल स्लीवर्स के साथ भी इसे कैरी करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static