ये बॉलीवुड स्टार आज भी रहते हैं अपने परिवार के साथ एक ही घर में!

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 05:12 PM (IST)

जब कोई इंसान कुछ बन जाता है तो उसकी लाइफ में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं। वह अपनी जिंदगी को अपनी मर्जी से जीना पसंद करता है। एेसा सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार भी करते हैं। स्टार बने के बाद उनकी लाइफ में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं तो वह अपने परिवार से दूर होते चले जाते हैं। मगर आज भी कई स्टार एेसे हैं जो अपनी फैमली के साथ रहना पसंद करते हैं उनके साथ एक ही घर में रह रहे हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं वह कौन से स्टार हैं जो सफल होने के बाद भी अपने परिवार के साथ एक ही घर में रहते हैं। इन्हें यही घर स्वर्ग लगता है।


फिल्म एक्टर विवेक ओबेरॉयकी बेहतरीन एक्टिंग के कारण आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। सफलता को छूने के बाद भी उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ रहना पसंद किया। विवेक अपने दो बच्चों और बीबी के साथ अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं। 

 

PunjabKesari


टाइगर श्रॉफ आज बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा है। वह जो भी फिल्में करते हैं वह हिट हो जाती है। इतनी हिट फिल्में देने के बाद भी उन्होंने अलग से अपना घर बसाने के बारे में नहीं सोचा। वह आज भी अपने पेरेंट्स के साथ ही उनके घर पर ही रहते हैं।

 

PunjabKesari


मां की मौत के बाद अर्जून कपूर अपनी बहन त्रिशला के साथ एक ही घर पर रहते हैं। वह आज भी उसी घर में रह रहे हैं जो उनकी मां के दिल के बेहद करीब था।

 

PunjabKesari


बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने भी कभी अपने मां-बाप से अलग रहने के बारे में नहीं सोचा। वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपने मां-बाप के घर में ही रहते हैं। 

 

PunjabKesari


फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी मां हिरू के बहुत करीब हैं। मां ही उनकी दुनिया है। भला अपनी दुनिया को छोड़कर कोई जा सकता है। यही कारण है कि आज भी अपने दो बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। 

 

PunjabKesari


रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनिलिया और दोनों बेटों के साथ अपने पिता के घर मां के साथ रहते हैं ! 

 

PunjabKesari


बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान सुपर स्टार बनने के बाद भी अपने मां-बाप के साथ रहते हैं। उनको अपनी मां के हाथ बना खाना खाना बहुत पसंद हैं।

 

PunjabKesari

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी अपने मां-बाप के साथ रहना ही पसंद करती हैं। वो अपने पेरेंट्स के बिना नहीं रहना चाहती।

 

PunjabKesari


सिंगल फादर तुषार कपूर भी आज भी अपने पिता जितेन्द्र मां शोभा और बहन के साथ रहते हैं ! 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static