मरने के बाद भी करोडों की कमाई कर रहे हैं ये Celebrity

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 03:01 PM (IST)

हर सेलिब्रिटी की रियल लाइफ की कहानी भी दिलचस्प होती है। लोग अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए कोई भी काम करने को तैयार हो जाते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने हुनर से आम लोगों का दिल जीतकर खास बन जाते हैं। क्रिकेटर,सिंगर,एक्टर या किसी भी गेम के खेलने वाला प्लेयर जब लोगों का पसंदीदा बन जाता है तो फेन्स भी उसके कहे गए हर शब्द की सुनने के लिए बरकरार रहते हैं। उसकी जिंदगी के बारे में जानने और उनकी इस्तेमाल की हुई चीजों के खरीदने के लिए कुछ लोग करोड़ों रुपए तक खर्च कर देते हैं। आज हम दुनिया के कुछ ऐसे स्टार्स की बात कर रहे हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी कमाई अब भी करोड़ों में हो रही है। कहा जाता है कि यह कमाई उनके गीतों,म्यूजियम,स्टूडियों,उनकी इस्तेमाल की हुई चीजों की बिक्री आदि के जरिए होती है। आइए जानें कौन से हैं ये लोग। 


माइकल जैक्सन
माइकल जैक्सन के नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दुनिया भर में लोग इनके गानों के दीवाने हैं। उनकी मृत्यु को बहुत समय बीत चुका है लेकिन उनकी कमाई आज भी जारी है। आप यह जानकर हैरान होंगे कि उनकी इस साल की कमाई लगभग 551 करोड़ रूपए के करीब है। 

अर्नाल्ड पॉल्मर

PunjabKesari
गोल्फ किंग के नाम से जाने जाते अर्नाल्ड पॉल्मर की मृत्यु 87 साल की उम्र हुई थी। मरने के बाद भी उनकी इस साल की 4 करोड डॉलर के करीब है। 

चार्ल्स शूल्ज

PunjabKesari
चार्ल्स किसी जमाने के बहुत मशहूर कार्टूनिस्ट रह चुके हैं। लोग उन्हें आज भी बहुत पसंद करते हैं। उनकी मृत्यु सन् 2000 में हुई थी और उनकी इस साल की कमाई 321 करोड़ रूपए है। 

ऐल्बर्ट आइंस्टाइन

PunjabKesari
इनका नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में इतिहास के सबसे बड़े वैज्ञानिक की तस्वीर आ जाती है। इनकी मृत्यु हुए 66 साल हो चुके हैं और इनकी इस साल की कमाई लगभग 76 करोड़ रुपए रही।

एल्विस प्रेस्ले

PunjabKesari
इनको किंग ऑफ रॉक के नाम से भी जाना जाता है। मरने के बाद भी इनकी कमाई जारी है जबकि इनकी मृत्यु सन् 1977 में हो चुकी है। कहा जाता है कि इनकी इस साल की कमाई तकरीबन 180 करोड़ रुपए रही।

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static