पहले कभी नहीं सुने होंगे नेपाल से जुड़े ये रोचक तथ्य !

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2017 - 02:33 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- नेपाल हिमालय का बहुत खूबसूरत और छोटा-सा देश है। लोग यहां के कुदरती नजारों को देखने के लिए दुनिया भर से यहां आते हैं। नेपाल की हसीन वादियों में घूमने का मजा ही अलग है। जितना खूबसूरत यह देश हैं उतनी ही दिलचस्प इससे जुडी बातें भी हैं। हम आपको कुछ नेपाल के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट बता रहे हैं जो आपने शायद कभी नहीं सुने होंगे। 

1. धीमा इंटरनैट
नेपाल दुनिया का ऐसा देश है जहां पर इंटरनैट की स्पीड बहुत कम है। यहां पर डाउनलोडिंग स्पीड सिर्फ  256 kbps है। 

2. 123 भाषाएं
नेपाल में लगभग 123 तरह की अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं और यह साउथ एशिया का सबसे पुराना देश है 

3. नशा बैन
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कभी चरस-तंबाकू जैसे नशे का मुख्य अड्डा रहा नेपाल अब पूरी तरह से नशा विरोधी बना हुआ है। यहां पर नशा खरीदना और बेचना सख्त मना है। नेपाल की ज्यादातर आबादी ऐसी है जिन्होने कभी शराब का सेवन नहीं किया।

4.सबसे ज्यादा हिंदू
नेपाल में कुल आबादी के 81.3% लोग हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं। 

5. कुदरती पानी
यह देश दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा कुदरती पानी इकट्ठा किया जाता है। 

6. सबसे ऊंची चोटियां
नेपाल एक मात्र ऐसा देश है जहां पर दुनिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों में से 8 चोटियां शामिल है। 

7. नहीं मनाते स्वतंत्रता दिवस
नेपाल में किसी भी दिन स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता। इसके पीछे खास वजह यह है कि यह देश कभी किसी का गुलाम नहीं बना।

8. शनिवार सप्ताहिक अवकाश
नेपाल में रविवार की बजाय शनिवार को सप्ताहिक अवकाश मनाया जाता है। 

9. मोमो
आजकल हर किसी का पसंदीदा फास्ट फूड momo है। मोमो नेपाल का प्रसिद्ध फास्ट फूड है। 

10. माता सीता का जन्म स्थल
माता सीता जी का जन्म स्थल नेपाल में है और जनकपुरी यहां कि प्रसिद्ध जगह है। यहां पर बहुत खूबसूरत और विशाल मंदिर भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static