एक नहीं, इन देशों की हैं 2-3 राजधानियां!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 02:01 PM (IST)

लाइफस्टाइलः हर देश की एक राजधानी होती है, देश के इस शहर को सबसे खास माना जाता है। आमतौर पर सरकार और वी.आई,वी भी इसी शहर में ही रहते हैं और देश को कार्यभार संभालते हैं। सभी जरूरी कार्यवाहियां भी ज्यादातर राजधानी में ही की जाती हैं लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जिनकी एक नहीं बल्कि 2 या 3 राजधानियां हैं।  

1. दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका के एकीकरण के बाद इस देश में शामिल हुए शहरों के बारे में पूरी सहमति के साथ एक अहम मत लिया गया। इसके अनुसार फैसला लिया गया कि यहां पर कैपटाउन, ऑरेंज रिवर कॉलोनी और ट्रांसवाल ये 3 शहर राजधानी होगें। 

2. चिली
चिली की राजधानी के बारे में बात करें तो यहां पर 2 राजधानियां हैं।सैंटिएगो और वालपारएजो लेकिन सैंटिएगो यहां कि आधारित जबकि वालपारएजो में नेशनल कांग्रेस है।इन दोनों शहरों को यहां खास महत्व दिया जाता है।   

3. जॉर्जिया
जॉर्जिया में सरकारी कामकाज को बांटने के लिए 2 राजधानियां बनाई गई। इनके नाम तबिलसी और कुतैसी है। कुतैसी कार्यपालिका जबकि तबिलसी को अधिकारिक राजधानी माना जाता है। 

4. मलेशिया
आप सब यह अच्छी तरह से जानते होंगे कि मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि सरकारी कामकाज में आसानी के लिए यहां पर 1995 में पुत्राज्या शहर को बनाया गया। इसी शहर में सरकारी कामकाज होता है। 

5. बेनिन
पश्चिम अफ्रीका का देश बेनिन की भी दो राजधानियां हैं। इनका नाम  पोर्ट-नोवो और कोटोनोऊ है। आधिकारिक राजधानी पोर्ट-नोवो और सरकारी राजधानी कोटोनोऊ है।

6. श्रीलंका
कोलंबो श्रीलंका की राजधानी है। कामकाज में आ रही परेशानी के चलते यहां पर कार्यपालिका को ठीक तरह चलाने के लिए जयवर्धनपुरा को दूसरी राजधानी बना दिया गया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static