पीरियड्स के दिनों में यहां महिलाओं को मिलती हैं छुट्टियां

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 05:03 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल): पीरियड्स का दर्द बहुत ही पीड़ादायक होता है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिला को पीठ दर्द, चिड़चिड़ापन, तनाव, कमजोरी अन्य आदि कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ता है। खासकर इन दिनों वर्किंग महिलाओं को ज्यादा दिक्कत आती है। इन दिनों कोई भी काम करने का मन नहीं करता और दिल करता है कि छुट्टियां लेकर घर पर आराम किया जाए लेकिन यह मुमकिन नहीं हो पाता। वास्तव में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में 2-3 दिनों की छुट्टियां दी जाती है। आइए जानते है उन देशों के बारे में।  
 

1. चीन

दुनिया भर में मशहूर चीन देश की महिलाओं ने पीरियड्स के दिनों छुट्टी मिलने के लिए बड़े स्तर पर अांदोलन किया था। तब जाकर सरकार को इनकी मांगे माननी पड़ी और पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 2-3 दिनों की छुट्टिया देने की मंजूरी दीं। 

2. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 2 दिनों की छुट्टी देने की घोषणा की गई थी । इस कानून को नजरअंदाज करने वाली कंपनियों के खिलाफ मेंटल हैरेसमेंट का कैस दर्ज किया जाएगा। ऐसा कई बार हो भी चुका है।  

3. साउथ कोरिया

लगभग 2001 में साउथ कोरिया की महिलाओं को छुट्टी देने का नियम लागू हुआ। जब यह नियम लागू हुआ तभी से यहां की महिलाएं नौकरी के लिए आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। 

4. ताइवान

ताइवान में 2013 के दौरान महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में छुट्टियां देने का सिलसिला जारी हुआ। यहां की कंपनियों ने महिलाओं को घर से ऑफिस का काम करने का ऑफर दिया। 

5. जापान

जापान अपने अनोखे अविष्कार के लिए दुनिया भर में मशहूर है। वहीं यहां की महिलाओं को पीरियड्स के दिनो  में काफी आराम है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यहा महिलाओं को मासिक धर्म में छुट्टी देने का नियम लागू हुआ। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static