ये हैं वो महिलाएं, जिन्होंने अपने ही दम पर शुरू किया बिजनेस

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 03:29 PM (IST)

महिलाएं अपने हौसले  और हिम्मत की बदौलत आज किसी काम में पुरूषो से कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में अपनी लग पहचान बनाएं हुए है। घर को संभालने के साथ- साथ महिलाएं नौकरी करके अपने पति को आर्थिक मदद भी कर रही हैं। आज वुमेन डे सैलिब्रेशन के खास मौके पर हम आपको फैशन जगत की कामयाब महिलाओं के बारे में बताएंगे। जिन्होंने अपने काबलियत और मजबूत इरादों से सफलता हासिल की है। 

 

1. नीना लेखी

PunjabKesari
नीना लेखी फैशन की दुनिया का जाना- माना नाम है। उन्होंने 1984 ई में स्क्रीन प्रिंटिंग और इंटीरियर डेकोरेशन में पार्ट टाइम डिप्लोमा करने के बाद फैशन की फिल्ड की और रूख किया। 1985 में उन्होंने अपने हैंड बैग्स बनाने वाली 'बैगिट' कंपनी को लॉन्च किया। नीना ने बिजनेस की शुरूआत महज 7000 रूपए से की थी। आज उनका साला टर्नओवर 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। उनके बैग्स क्लासी और एलीगेंट माने जाते हैं। हाल ही में नीना लेखी ने अपनी बायोग्राफी 'बैग ईट ऑल' लॉन्च की है।

 

2. रि‍चा कर

PunjabKesari
रिचा का जन्म जमशेदपुर में हुआ। उन्होने अपनी पढ़ाई के बाद कुछ टाइम तक नौकरी की। मगर वह अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती थीं। उनके माता- पिता एेसा नहीं चाहते थे। अपने घर वालों के विरूद्ध जा कर रिचा ने अपने दोस्तों से पैसे उधार लेकर ऑनलाइन lingerie स्टोडर zivame की शुरूआत की। आज रिचा की कंपनी 250 करोड़ का बि‍जनेस कर रही है।

 

3. फाल्‍गुनी नायर

PunjabKesari
फाल्गुनी नायर ने 19 साल तक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम किया। मगर इस नौकरी से उनके सपने पूरे नहीं होते। अपने सपनों को पूरा करने के लिए फाल्गुनी नायर ने 2012 में Nyka नाम से ई-कॉमर्स कंपनी शुरू की। इसमें वह ब्‍यूटी, मेकअप, पर्सनल केयर और वेलनेस से जुडे प्रोडक्‍ट बेचती है। आज फाल्‍गुनी फैशन और ब्‍यूटी के क्षेत्र में जाना-माना नाम बन चुकी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static