पूल के पास एन्जॉय करते दिखें तैमूर, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Wednesday, Apr 11, 2018 - 05:24 PM (IST)
सैफीना के नन्हें नवाब तैमूर अली खान आजकल रोज ही घूमते-फिरते नजर आ रहे हैं कभी नैनी के साथ तो कभी मम्मी-पापा के साथ। हाल में ही छोटे नवाब तैमूर को अमृता अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया।
इस दौरान तैमूर पूल के पास वॉक करते दिखाई दिए। तैमूर ने कलरफुल टी-शर्ट के साथ लाइट कलर की पैंट्स वियर की थी, जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रहे थे। इस बार भी उन्होंने ऑरेंज स्लीपर्स पहने थे। पूल के पास वह नैनी के साथ खेलते नजर आए। इससे पहले भी तैमूर को जिम के बाहर नैनी के साथ देखा गया। इस दौरान उन्होंने बेबी ब्लू कलर का आउटफिट वियर किया था। साथ में ग्रे शूज पहने थे।
चलिए हम आपको छोटे नवाब तैमूर अली खान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।