स्टीफन हॉकिंग को थी यह बीमारी, जानिए क्या है यह Disease

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 01:07 PM (IST)

विश्व के महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का आज निधन हो गया। खबरों के मुताबिक बुधवार को कैंब्रिज में उनके घर पर उनकी मौत हुई। दरअसल, स्टीफन हॉकिंग एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नामक बीमारी से ग्रस्त थे। 21 साल की उम्र में वह इस लाइलाज बीमारी का शिकार हो गए। इस बीमारी के कारण धीरे-धीरे उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। वह व्हीलचेयर पर ही रहते थे। 

इस बीमारी से ग्रस्त लोग 2 से 5 साल तक जिंदा रहते हैं लेकिन स्टीफन पहले एेसे शख्स थे जो इस बीमारी से 55 साल तक जूझे। चलिए हम आपको बताते है इस बीमारी के बारे में। 

एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस(ALS) बीमारी क्या है?
1869 में केरकांट के न्यरोलाजिस्ट जॉन मार्टिन ने इस बीमारी के बारे में पता लगाया था। इसमें दिमाग के न्यूरो सेल पर असर पड़ता है। इसकी दो स्टेज होती है। पहली स्टेज में न्यूरॉन सेल्स खत्म हो जाते है और दूसरी स्टेज में दिमाग शरीर के अन्य अंगों तक सूचना पहुंचाना बंद कर देता है। 
PunjabKesari
इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को खाने-पीने, बोलने और सांस लेने में परेशानी होती है। समय के साथ मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static