Special places: यहां बिना कपड़ों के सरेआम घूम सकते है आप!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 02:23 PM (IST)

(ट्रैवलिंग): अधिकतर लोगों की सोच होती है कि घर ही एक ऐसी जगह है, जहां हम बिना किसी रोक-टोक के अपनी मर्जी से बिना कपड़ों के घूम सकते है। यह बिल्कुल गलत है क्योंकि दुनिया काफी बड़ी है और यहां पर कई जगहें ऐसी है, जहां आप बिना कपड़ों के खुलम-खुला घूम-फिर सकते है। आपको रोकने वाला भी कोई नहीं होगा फिर चाहें आप सरेआम सड़को पर ही क्यों ने घूमने निकल पड़े। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में है तो आइए जानते है इन जगहों के बारे में कुछ खास। 


1. वर्ल्ड न्यूड साइकिल परेड
 PunjabKesari
यह स्पैशल परेड हर साल 12 मार्च को होती है। दुनिया के कई शहरों में वर्ल्ड न्यूड साइकिल परेड की जाती है। यहां सभी लोग न्यूड होकर अपनी बॉडी पर डिफरैंट पेंट करवाते है और साइकिल चलाते है। सबसे खास बात है कि इस परेड में महिलाएं अौर पुरूष दोनों बिना कपड़ों के शामिल होते है। 

2. जापान हॉट स्प्रिंग बाथ

PunjabKesari
 
वैसे भी जापान अपने उट-पटांग अाविष्कारों से मशहूर है। ऐसे ही जापान में स्थित टोकियो शहर में कई स्‍थानों पर हॉट स्‍प्रिंग बने हैं, जहां लोग बिना कपड़ों के एक-साथ नहा सकते है। 

3. बाली अनाया नेकेड स्पा
PunjabKesari


इंडोनेशिया के बाली में एक ऐसा स्‍पा है, जहां अापको ब्‍यूटी ट्रीटमेंट के साथ-साथ बिना किसी रोक-टोक के न्यूड होकर घूमने दिया जा सकता हैं। बिना किसी शर्म के आप यहां रोमांस भी कर सकते है। 
 
4. हेलसिंकी न्यूड सोना बॉथ
 PunjabKesari
फिनलैंड में स्थित हेलसिंकी में सोना बॉथ एक ऐसी जगह है, जहां आपको न्यूड होकर मसाज तो मिलेगी ही साथ आप सरेआम बिना कपड़ों के घूम सकते है। 

5. ऑस्ट्रिया न्यूड आर्ट फेस्टिवल

PunjabKesari
 
ऑस्ट्रिया न्यूड आर्ट फेस्टिवल एक एेसी जगह है, जहां पर लोग अपने न्यूड शरीर पर कलाकारी करवाते हैं। यहां रहनो वालों लोगों के लिए न्यूड होना आम बात है। 

6. केप डी एज, फ्रांस

PunjabKesari
 
फ्रांस का केप डी एज शहर लोगों खुलेआम बगैर कपड़ों के कहीं भी घूमने-फिरने की इजाजत देता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लोग शॉपिंग करने भी न्यूड होकर ही जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static