Birthday Special: कभी काली कहकर पुकारते थे लोग, अब बनाई हॉलीवुड में भी पहचान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 05:26 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना बर्थ डे मना रही हैं। वह दुनिया की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। प्रियंका को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज उनके बर्थ डे पर हम आपको प्रियंका के बारे में कुछ एेसी बातें बताएंगे जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते।

प्रियंका एक छोटे शहर से ताल्लुक रखती है। वह पढ़ने में काफी होशियार थी। सभी का मानना था कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनेगी लेकिन वह एक बेहतर एक्ट्रेस बनी। 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। पहले उन्हें बॉलीवुड में रिजेंट कर दिया गया था क्योंकि लोगों का कहना था कि उनका रंग सांवला है और नाक भी बुरी है। यहीं नहीं यह भी कहा गया कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी। उन्होंने मेहनत की और कई हिट फिल्में दी। इसी तरह उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। 
PunjabKesari
यह तो बस प्रियंका की सफलता की शुरूआत थी। उसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया। प्रियंका हॉलीवुड में बॉलीवुड की पहचान बनी। अब वह हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दे रही है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static