दीवाली के दिन क्यों किया जाता है तेल से स्नान?

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2017 - 08:41 AM (IST)

दीवाली का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। चेन्नई में लोग इस दिन सुबह उठकर ऑयल बाथ करते हैं। ऑयल बाथ यानि की तेल से स्नान। चेन्नई के लोग अभ्‍यांग स्‍नान की पंरपरा को पूरी तरह से निभाते है। कहा जाता है कि इस स्नान से बुरी शक्तियों का नाश होता है।

सूर्योदय से पूर्व अभ्‍यांग स्‍नान करने से गंगा नदी में डुबकी लगाने जितना पुण्‍य मिलता है। इससे सेहत संबंधित भी कई लाभ मिलते है। इससे शरीर की गर्मी दूर होती है। यहीं नहीं, यह स्किन और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस स्नान को करने से बाल बढ़ते और रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है। 
PunjabKesari
स्नान करने के बाद महिलाएं अपने घर के बरामदे में रंगोली बनाती है और दीपक जलाती है। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्य एकसाथ बैठकर मिठाई खाते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static