सन्नाटा! कई महीनों तक सोएं रहते हैं यहां के लोग

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 11:08 AM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : कजाखिस्तान यूरेशिया में स्थित एक देश है जो दुनिया का नौंवा सबसे बड़ा देश है। यहां एक छोटा-सा गांव है कचाली। इस गांव में होने वाली एक रहस्यमयी घटना के कारण यह आज काफी मशहूर हो चुका है। 2010 में इस गांव के लोग अचानक ही गहरी नींद में सोने लगे। सुनने में शायद यह थोड़ा अजीब लगे क्योंकि सोते तो सभी लोग हैं लेकिन इस गांव के लोग कुछ घंटों के लिए नहीं बल्कि कई दिनों और महीनों के लिए गहरी नींद में सो जाते। इस समय में पूरे गांव में चारों तरफ सन्नाटा फैल जाता है।
PunjabKesariकई डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने यहां आकर इसका कारण पता लगाने की कोशिश की। डॉक्टरों के अनुसार इस गांव की बनावट और मौसम की वजह से यह समस्या हो जाती है। हवा में जब कार्बनमोनोऑक्साइड की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो लोग गहरी नींद में चले जाते हैं लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार इस बात का वहां के जानवरों पर कोई असर नहीं होता क्योंकि अगर प्रदूषित हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल है तो जानवर कैसे सांस लेते हैं। जिस वजह से अभी भी यह बात रहस्य बनी हुई है जिसके बारे में वैज्ञानिकों की खोज जारी है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static