Mother's Market, जहां मर्दों का जाना है बैन

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2017 - 03:27 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): अधिकतर लोगों की सोच होती हैं कि औरतें सिर्फ घर को ही संभाल सकती हैं लेकिन आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की महिलाएं 16वीं शताब्दी से व्यापार संभाल रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे है मणिपुर की महिलाओं की। 
PunjabKesari
मणिपुर के इम्फाल में Mother's Market हैं जहां पर महिलाएं सब्जी से लेकर कपड़ों तक को बेचने का व्यापार करती हैं। इस मार्कीट की खास बात यह हैं कि यहां पर पुरुषों का जाना मना है। पुरुष न ही इस मार्कीट में कुछ खरीदने जा सकते हैं और न ही व्यापार कर सकते है। दरअसल, 16वीं शताब्दी में जब मर्द युद्ध के लिए जाते थे तो महिलाएं सारा व्यापार संभालती थी। तभी से यह प्रथा चली आ रही है। यहां की महिलाओं का लक्ष्य पुरुषों की बराबरी करना है। मणिपुर की महिलाएं हमेशा अपने हक के लिए लड़ती आई हैं। 1904 और 1939 में हजारों मणिपुर महिलाओं ने अंग्रेजों की एक्सपर्ट नीति का भी विरोध किया था। 
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static