Mother's Day : इन सेलेब्स ने बच्चों के लिए छोड़ा अपना करियर

punjabkesari.in Monday, May 15, 2017 - 10:21 AM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : आज मदर्स डे के मौके पर हम आपको बॉलीवुड के कुछ एेसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने मां बनने के बाद अपने करियर को महत्व न दिया बल्कि अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए इन्होंने अपना करियर ही छोड़ दिया। इन मॉम्स ने ऐसा फैसला तब लिया था जब उनका करियर कामयाबी के शिखर पर था। लेकिन आज भी उनके फेस और फिगर को देखकर एेसा नहीं लगता कि उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया है। मां बनना अपने आप में ही कुछ अलग एहसास होता है। मां को अपने बच्चे के सामने हर एक चीज कम लगने लगती है। आज हम आपको कुछ एेसी ही बॉलीवुड की प्यारी मॉम्स के बारे मे बताएंगे। 


श्रीदेवी

PunjabKesari
हवा-हवाई के गाने से मशहूर एक्ट्रैस श्रीदेवी ने अपने करियर से उस समय ब्रेक लिया जब वो इसके चरम पर थीं। उन्‍होंने अपनी दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी की परवरिश करने के लिए अपना करियर छोड़ दिया। हालांकि श्रीदेवी की दोनों बेटियों में उनके ही स्टाइल और फैशन की झलक साफ देखी जा सकती है। श्रीदेवी आज भी अपनी बेटियों की बहन जैसी ही लगती है।

जेनेलिया डिसूजा

PunjabKesari
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रैस जेनेलिया डिसूजा ने 3 फरवरी 2012 को रितेश देशमुख से शादी की। बॉलीवुड की रील लाइफ से रियल लाइफ में बदलने वाली इस जोड़ी ने अपने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया लेकिन मां बनने के बाद जेनेलिया डिसूजा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 


माधुरी दीक्षित

PunjabKesari
हिंदी सिनेमा की एक अलग पहचान हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। माधुरी दीक्षित ने डा.श्रीराम नेने के साथ शादी की। इनके दो लड़के रियान और एरिन नेने है। माधुरी दीक्षित ने भी अपने परिवार के लिए बॉलीवुड से एक लंबी छुट्टी ले ली थी।


काजोलPunjabKesari
काजोल ने अपने करियर के चरम पर अजय देवगन से शादी की थी। अजय से उनके दो बच्चे न्यासा और युग हैं। काजोल ने अपने करियर को छोड़ते हुए कहा था कि वो अब अपने जीवन में थोड़ा सुकून और ठहराव चाहती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static