इस लड़की ने बनाया क्रिकेट में नया रिकॉर्ड, जानिए इनसे जुड़ी 10 खास बातें

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 07:27 PM (IST)

दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं है जो लड़कियां नहीं कर सकती। राजनीति, फैशन, फिल्मी दुनिया या फिर खेल जगत ही क्यों न हो हर क्षेत्र में लड़कियों ने अपना परचम फहराया है। भारत के बेटी मिताली राज ने अपनी काबलियत के दम पर दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को इस टीम की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है और वह क्रिकेट इतिहास में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला हैं। आइए जानें मिताली से जुड़ी और भी दिलचस्प बातें। 

1. मिताली तीसरे नम्बर पर खेलना पसंद करती हैं। 

2. वह इंग्लैंड में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

3. दुनिया की महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होने लगातार 7 वन डे में 6 हॉफ सैंचुरी बनाई हैं। 
इससे पहले यह रिकॉर्ड किसी और के नाम नही है। 

4. मिताली ने क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की तरह ही 16 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरूवात की। 

5. खिलाडी होने के अलावा मिताली डांसर भी है। उन्होेंने 'भरतनाट्यम' नृत्य में भी ट्रेंनिग प्राप्त हुई है।

6. 21 सितम्बर 2004 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से भी सम्मनित किया जा चुका है। 

7. मिताली के नाम 48 अर्द्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 

8. इग्लैंड के खिलाफ 2002 में पहली बार मिताली ने ही दोहरा शतक लगाया था। 

9. मिताली की कप्तानी में भारत ने इग्लैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था।

10. बैटिंग करने से पहले मिताली को किताब पढ़ने का शौंक हैं। उनता मनना है कि इससे वह खेल पर ज्यादा ध्यान लगा पाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static