कभी महात्मा गांधी को यहां रखा गया था नजरबंद, आज है ऐतिहासिक पैलेस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2017 - 06:43 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग)- देश में घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जहां पर लोग अपने परिवार के साथ मस्ती करने जाते हैं। इसके अलावा देश में बहुत सा एेतिहासिक इमारतें भी हैं,जिनके पीछे की वजह इनको खास बना देती हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे पैलेस की जिसका संबंध इतिहास के साथ है। 

PunjabKesari

आगा खां नाम का यह पैलेस पुणे के येरावाड़ा मे स्थित है। इसे 1892 में सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान द्वितीय ने बनवाया था। बाद में 1969 में इस खूबसूरत इमारत को आगा खां चतुर्थ ने इसे भारत सरकार को दान में दे दिया था।


इस पैलेस का इतिहासिक महत्व यह है कि यहां पर भारत छोडो आन्दोलन की असफलता के बाद बापू गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी को नजरबंद करके रखा गया था। इनके अलावा महादेव देसाई और सरोजनी नायडू को भी इस जगह पर ही नजरबंद किया गया था।

PunjabKesariइस शानदार महल में गांधी जी के जीवन से जुडे बहुत से स्मारक हैं, जिनको देखने के लिए लोग यहां पर आते हैं। इसी जगह पर नजरबंद के दौरान गांधी जी की पत्नी की मृत्यू हुई थी। इस पैलेस के अंदर पर्यटको के लिए म्यूजियम भी है। जहां पर चरखा और गांधी जी के सैंडल देखे जा सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static