दिवंगत श्रीदेवी को कांस फिल्म फैस्टिवल में मिला अवॉर्ड, सुभाष घई ने ग्रहण किया पुरस्कार

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 04:32 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आस्मिक मृत्यु से पूरा भारत शौक की लहर में डूब गया था। श्रीदेवी ने अपने दमदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी वजह से उनकी मृत्यु के बाद अलग-अलग समारोहों में उनका सम्मान किया जा रहा है।

 

PunjabKesari


हालही में दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को 71वें कांस फिल्म फैस्टिवल में विशेष सम्मान दिया गया। उन्हें Titan Reginald F. Lewis फिल्म आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवॉर्ड को फिल्म मेकर सुभाष घई और प्रोड्यूसर नम्रता गोयल ने रिसीव किया। 

 

PunjabKesari

Pc: Photo Grid
सुभाष घई ने अपने सोशल अंकाउट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह दिवंगत श्री देवी को मिलने वाला अवॉर्ड ले रहे हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है 'लीजेंड श्रीदेवी द्वारा भारतीय सिनेमा में किए गए योगदान के लिए उनकी तरफ से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड स्वीकार करना सम्मान की बात थी। मैंने भी उनके साथ अपना अनुभव वेस्टर्न ऑडियंस के साथ साझा किया'।

 

मीडिया में पहले खबरे आई थी। कांस फेस्टिवल में मिलने वाले सम्मान को लेने बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ जाएंगे। मगर किसी कारणवश वह नहीं जा पाए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static