जानिए क्या कहता है आपकी दीवार का रंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 11, 2018 - 05:13 PM (IST)

घर को अलग दिखाने के लिए आजकल लोग दीवारों पर कई तरीकों से पेंट करवाते हैं। घर की रंगत बदलने के लिए लोग 3 डी, डबल शेड, लाइट-डार्क कलर, इंटीरियर से मैच करते रंग करवाते हैं। कलर घर की खूबसूरती बढ़ाने मदद करते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि रंगों का भी पर्सनेलिटी पर बहुत असर पड़ता है। घर के कलर ओर भी बहुत ही सारी बातें बताते हैं जोकि परिवार के सदस्यों के लिए बहुत ही जरुरी होती है। तो आइए घर के कलर से जानें परिवार की पर्सनैलिटी के कुछ खास सीक्रेट्स।
 

1. व्हाइट कलर
दीवारों पर यह रंग हो तो घर में हमेशा रोशनी और शांति रहती है लेकिन इसके अलावा यह कलर घर के सदस्यों की सच्चाई और शुद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा वह लोग दिखावा पसंद नहीं करते।

PunjabKesari

2. परपल कलर
परपल कलर घर के सदस्यों की रॉयल्टी को बताता है। घर को यह रंग करवाने वाले लोगों के पास हर समस्या का हल होता है और ये लोग हर परेशानी को आराम से निपटा लेते हैं।

PunjabKesari

3. ऑरेंज कलर
यह कलर घर के सारे सदस्यों में भावनाओं को बरकरार रखता है। इसी कारण इसरंग को करवाने वाले लोगों में हमेशा एनर्जी रहती है। इसके अलावा इस तरह का कलर करवाने से मूड भी खुशनुमा बना रहता है।

PunjabKesari

4. पिंक या लाल कलर
ब्राइट और लाइट कलर पसंद करने वाले ज्यादातर लोग लाल या पिंक रंग ही करवाते हैं। रोमांस का प्रतिक माना जाने वाले यह दोनों ही कलर रिश्तों को मजबूत बनाए रखते हैं। पति-पत्नी के साथ-साथ यह घर के बाकी सदस्यों में भी प्यार बनाए रखता है।

PunjabKesari

5. ब्लू कलर
स्ट्रांग और मजबूत पर्सनैलिटी के लोग ब्लू कलर करवाना पसंद करते हैं। यह यूनिक कलर घर के सदस्यों में बोलचाल को बरकरार रखता है और इससे सदस्यों में प्यार भी बढ़ता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static