नेचर से गुस्सैल होते हैं बंसत ऋतु में जन्मे लोग, जानिए अपना स्वभाव!

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 02:10 PM (IST)

हर व्यक्ति का स्वभाव और सोचने का तरीका अलग-अलग होता है। कुछ लोग या ज्योतिष इंसान का स्वभाव उसकी राशि, जन्म तारीख, महीने या साल देखकर ही बता देते हैं लेकिन क्या आप जानते है आपके जन्म का मौसम भी नेचर से जुड़ी खूबियों के राज खोलता हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि आपके जन्म का मौसम आपके नेचर के बारे में क्या कहता है। तो चलिए जानते है जन्म मौसम के हिसाब से कैसा है आपका मिजाज।
 

1. बसंत ऋतु
बसंत ऋतु में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से सकारात्मक होते हैं। इस ऋतु में जन्म लेने वाले लोग थोड़े गुस्से वाले भी होते है। यह अपने विरूद्ध कुछ भी बर्दाश नहीं करते, फिर चाहे वो बात कहने वाला कोई अपना ही क्यों न हो।
 

2. गर्मी का मौसम
इस मौसम में जन्म लेने वाले लोग काफी मजबूत तरह के होते हैं, जोकि हर परिस्थिति का डट कर सामना करते हैं। इस मौसम में पैदा हुए लोगों सकारात्मक सोच रखने के साथ-साथ थोड़े संवेदनशील भी होते हैं।
 

3. शरद ऋतु या पतझड़ का मौसम
इस मौसम में जन्म लेने वाले लोगों की मनोदशा प्रवृत्ति काफी कम होती है। इन लोगों का मूड भी समय-समय पर बदलता रहता है। यह लोग ज्यादातर निराशा से घिरे रहते हैं।
 

4. सर्दी का मौसम
इस मौसम में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से चिड़चिड़े होते हैं। इस मौसम में जन्म लेने वाले लोग फेमस होने की चाहत भी रखते है। इसके अलावा इस मौसम में जन्म लेने वाले लोगों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता शक्ति बहुत तेज होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static