Kapoor Family : किसी ने 2 साल तो किसी ने 25 की उम्र में शुरू किया अपना करियर

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 01:19 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करने वाला कपूर खानदान इंडस्ट्री का सबसे बड़ा परिवार है। इस परिवार की कई पीढ़ियां बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकी हैं। इनमें से कुछ सदस्यों ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की। आज हम आपको बताएंगे कि राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, इस परिवार के सभी सदस्यों ने कौन-सी उम्र में एक्टिंग की शुरूआत की।


करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में की और अपना खूब नाम कमाया। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत 17 साल की उम्र से फिल्म प्रेम कैदी से की। 

करीना कपूर
PunjabKesari
इस एक्ट्रैस ने रिफ्यूजी फिल्म से अपना करियर शुरू किया। उस समय करीना की उम्र 20 साल थी। तब से लेकर आज तक करीना कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

रणबीर कपूर
PunjabKesari
25 साल की उम्र में फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में आए। इसके बाद रणबीर ने रॉक स्टार और ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ऋषि कपूर
PunjabKesari
ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म मेरा नाम जोकर से महज एक बच्चे के रूप में की। इस फिल्म में उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। 

शशि कपूर
PunjabKesari
अपने समय के मशहूर एक्टर शशि कपूर ने 2 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरूआत की। इसके बाद भी उन्होंने आग और अवारा जैसी कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया।

राज कपूर
PunjabKesari
राज कपूर ने अपने समय में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को डायरैक्ट भी किया। राज कपूर ने भी महज 10 साल की उम्र में फिल्म इंकलाब से एक्टिंग की शुरूआत की।

रणधीर कपूर
PunjabKesari
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने भी अपने करियर की शुरूआत 8 साल की उम्र से की। श्री 420 और दो उस्ताद जैसी कई फिल्मों में रणधीर कपूर ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static