B'day Special: इस बार बर्थ डे पर मां नहीं, सिर्फ उसकी खूबसूरत यादें ही हैं साथ
punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 02:27 PM (IST)
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। यह उनका पहला जन्मदिन है जब उनके साथ उनकी मां नहीं है। 12 दिन पहले ही उनकी मां श्रीदेवी की मौत हुई है।
मां की मौत के बाद जाह्नवी पूरी तरह टूट चुकी है। खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी ने बेटी जाह्नवी का जन्मदिन मनाने के लिए एक महीने पहले ही तैयारियां शुरु कर दी थी। वह बेटी को सरप्राइज देना चाहती थी। अब बोनी कपूर श्रीदेवी की इस विश को पूरा करेंगे। पिता बोनी कपूर जाह्नवी के लिए एक-छोटा सी बर्थडे डिनर पार्टी रखेंगे ताकि वह मां की मौत के गम से उबर सकें। इस डिनर पार्टी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होगे।
आपको बता दें कि जाह्नवी जल्द फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री करेगी। श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी फिल्म की शूटिंग बंद हो गई है। फिल्ममेकर करण जौहर श्रीदेवी की मौत के बाद अक्सर जाह्नवी से मिलते है। इस मुश्किल समय में एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी बहनों को सहारा दिया।