भारत के ये स्कूल हैं सबसे महंगे

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 08:03 PM (IST)

लाइफस्टाइलः बच्चों का करियर बनाने के लिए मां-बाप उन्हें अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजते हैं। आजकल पढाई में कंबीटीशन भी इतना बढ गया है कि यह तय करना भी मुश्किल हो जाता है कि कौन सा स्कूल बैस्ट है। इतना ही नहीं हमारे देश में तो कुछ स्कूल इतने महंगे हैं कि आम लोगों के लिए इन स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना नामुमकिन है। यहां पर हर सुविधा का बखूबी ख्याल रखा जाता है और इसी कारण इन स्कूलों का नाम टॉप स्कूलों में लिया जाता है। 


1. सिंधिया स्कूल
ग्वालियर का सिंधिया स्कूल देश का बैस्ट स्कूल है। यहां का सलाना खर्च लगभग 8 लाख रुपए है। इस स्कूल में सलमान खान,नील नितिन मुकेश, अनुराग कश्यप के अलावा और भी कई सैलीब्रिटीज पढ़ चुके हैं। यहां पर एडमिशन मिलना बहुत मुश्किल है। आपको बता दें कि यह स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए ही है।

2. गुड शेफर्ड स्कूल
70 एकड़ पर फैला हुआ उटी का यह स्कूल नीलगिरी पहाड़ियों पर स्थित है। यहां पर एक बच्चे की सलाना फीस लगभग 6 लाख से 11 लाख रुपए है। यहां पर मॉडर्न जमाने की हर एडवांस टैक्निक मौजूद है।

3. दून स्कूल
देहरादून का दून स्कूल बहुत पुराना स्कूल है। यहां पर लडको को ही पढ़ाया जाता है। इस स्कूल में 500 के करीब बच्चे पढते हैं। यहां पर एक बच्चे की पढ़ाई का सलाना खर्च 
लगभग 9 लाख 70 हजार रुपए है। इस बॉर्डिंग स्कूल में 13 से 18 साल की उम्र के लड़के पढ सकते हैं। 

4. वुडस्टॉक स्कूल
उत्तराखंड के मसूरी में स्थित वुडस्टॉक नाम का यह स्कूल प्राइवेट स्कूल करीब 250 एकड़ में फैला हुआ है। यहां की सलाना फीस 8 से 9 लाख के करीब है। यहां पर एंडवांस लेबोट्री, फिटनेस सेंटर, लाइब्रेरी की पूरी सुविधा है। बढ़िया पढ़ाई और कड़े नियमो के कारण भी स्कूल बहुत फेमस है। यहां पर एडमिशन मिलना बहुत मुश्किल है। 

5. मर्सिडीज-बेंज इंटरनेशनल स्कूल
पुणे के मर्सिडीज-बेंज इंटरनेशनल स्कूल का नाम भी देश के महंगे स्कूलों में शामिल है। यहां पर लड़के और लड़कियां(Co-education)दोनोें पढ़ सकते हैं। यहां पर दूसरे देशों से भी बच्चो पढ़ने के लिए आते हैं। इस स्कूल में बच्चे को पढ़ाने के लिए 6 लाख से 16 लाख तक की भारी रकम खर्च करनी पड़ती है। 

6. एकोल मंडेल वर्ल्ड स्कूल
देश की महानगरी मुंबई का एकोल मंडेल वर्ल्ड स्कूल (Ecole Mondiale World School)महंगे स्कूलोें में से एक है। यहां का सलाना खर्च 6 लाख रुपए से लेकर 11 लाख रुपय कर है। इस स्कूल में बेमिसाल आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static