विदेश की इन जगहों पर घूमने जा रहे है तो ऐसी गलतियां न करें!

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2017 - 05:44 PM (IST)

हर शहर की अपनी संस्कृति और अपने ही कायदे- कानून होते है। इसलिए विदेश घूमने जाना हो तो हजार बार सोचना पड़ता है। उन जगह की पूरी जानकारी रखनी पड़ती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताएंगे, जिनके कायदे और कानून को जानना बहुत जरूरी है। 

 

- जर्मनी

PunjabKesari
जर्मन लोग समय के पाबंद होते हैं। यह किसी भी काम के लिए पांच मिनट भी लेट होना पसंद नहीं करते। इसलिए बेहतर है कि किसी मीटिंग के लिए जा रहें है तो निश्चित किए समय पर ही जाएं। 

- फ्रांस

PunjabKesari
फ्रांस लोग सलीके से खाने पर बड़ा जोर देते है। अगर आप-पास कोई किसी से खाते समय सुड़क सुड़क आवाज आने लगे तो सभी उसकी तरफ घूरने लगते है। 

-आइसलैंड

PunjabKesari
यहां आपको किसी भी स्विमिंग पूल पर जूते उतारने होंगे और फिर पूल में दाखिल होने से पहले नहाना होगा। अगर ऐसा न किया जचाए तो स्थानीय लोग नाराज हो जाते है। 

- तुर्की

PunjabKesari
वैसे तो अंगूठा दिखाने का मतलब है कि सब ठीक है लेकिन तुर्की में अगर आपने ऐसा किया तो आपको समलैंगिक समझा जा सकता है। 

- चीन

PunjabKesari
किसी चीनी व्यक्ति से मिलने जाएं तो तोहफा में फूल कभी न लेकर जाए क्योंकि यहां फूल किसी की मौत पर दिए जाते हैं। 

- सिंगापुर

PunjabKesari
यहां साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता है। इसलिए यहां सार्वजनिक परिवहन में या ट्रेन स्टेशन पर खाने पीने और धूम्रपान से परहेज करें। यहां सड़कों पर च्युइंगम फैंकना गैर कानूनी है।

- अमेरिका

PunjabKesari
अमेरिका में टिप देना न भूलें। अगर आप किसी रेस्त्रां में जितना आपका बिल आया है, उसका 10 या 12 प्रतिशत टिप के तौर पर दें। 

- इथियोपिया
इथियोपिया में खाना खिलाने पर बहुत जोर दिया जाता है इसलिए वहां घूमने जाएं तो खूब खाने के लिए तैयार रहिए।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static