Independence Day Special: खुद को तिरंगे के रंग में रंग दें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 01:59 PM (IST)

15 अगस्त का दिन भारत स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत को आजादी मिली थी। इस बार भारत 71वां आजादी दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन देश के उन वीर जवानों को याद किया जाता है जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। पूरे देश में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश के साथ चारों तरह उत्साह का माहौल होता है। स्कूलों -कॉलेजों और कई संस्थाओं में देश भक्ति से जुड़े समागम का आयोजन किया जाता है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में परेड कार्यक्रम और देश के सभी राज्य की अनोखी संस्कृति व पहरावे की झाकियां भी देखने को मिलती है। देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देने जाते हैं और उन्हें पुष्प अर्पित करते हैं।

तिरंगे के रंगों को बनाएं अपना ड्रैसकोड 

PunjabKesari
अगर आप इस दिन कहीं बाहर नहीं भी जाते तो आप घर पर बैठकर भी देश के प्रति अपने प्यार को व्यक्त कर सकते हैं। इस दिन आप कपड़ों में तिरंगे के रंग केसरिया, हरे और सफेद रंग का चुनाव करें। लड़कियां सफेद कुर्ते के साथ हरी चूड़ीदार पजामी और केसरिया दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा वह ट्राई कलर साड़ी या किसी इन तीनों रंगों में से एक रंग की सलवार सूट, गाऊन, क्रॉप टॉप आदि ट्राई कर सकती हैं। बच्चों इस दिन फैंसी ड्रैसकोड में तैयार होते हैं। आप बच्चों को महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, ज्वाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी आदि की ड्रेसकोड में तैयार कर सकते हैं। वहीं लड़के भी व्हाइट कलर के कुर्ते- पजामे, धोती या चूड़ीदार के साथ केसरिया या हरी नेहरू जैकेेट वियर कर सकते हैं। 

मेकअप और एक्सेसरीज

PunjabKesari
लड़कियां इस दिन ट्राई कलर में मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं। आरेंज ग्रीन आईशैडो ट्राई किया जा सकता है। शादीशुदा महिलाएं बिंदी के रूप में तिंरगा कलर माथे पर सजा सकती हैं। आजकल तो बाजार में आपको तिरंगा ट्राई कलर में हेयरपिन, ब्रेसलेट, बैंड, इयररिंग, हेयरबैंड, क्लिप, बैंगल्स आदि बहुत कुछ मिल जाएगा। इसके अलावा जो चीज सबसे ज्यादा इन दिनों ट्रैंड में हैं आप तिरंग के रंग का नेल आर्ट करवा सकती हैं। इसके अलावा ट्राई कलर में हाथ, पैर और गालों पर पेंट भी बेस्ट आप्शन में हैं। बहुत सारे लोग तिरंग झंडा और भारत के नक्शे का पेंट अपनी गालों पर करवाते हैं। 

घर की सजावट

PunjabKesari
आप अपने घर को भी तिरंगा लुक दे सकते हैं। केसरिया, सफेद और हरे रंग से रंगौली तैयार कर सकते हैं। घर के कॉर्नर पर छोटे-बड़े नेशनल फ्लैग लगा सकते हैं। घर में इन तीन रंगों के बैलून लगाकर डैकोरेशन कर सकते हैं। आप बच्चों को तिंरगा कलर में कुछ क्रिएटिव चीजें बनाना भी सिखा सकते हैं। 

तिरंगा ट्राई कलर रैसिपी

PunjabKesari
खाने में इस रंगों को बखूबी शामिल किया जा सकता है। आप ट्राई कलर सैंडविच, इडली, पास्ता, ढोकला, चावल, पेस्ट्री, फ्रूट स्मूदी, ट्राई कलर डिनर ( केसरिया करी, सफेद चावल, और हरी पालक), मीठे में तिरंगा कुल्फी, केक आदि ट्राई कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static