इस गांव में ईंट-पत्थर से नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतलों से बन रहे हैं घर! (Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2016 - 12:30 PM (IST)

हम सभी ने कई तरह के घर देखे है जो ईंट-पत्थर, लकड़ी और चूने मिट्टी से बने होते हैं लेकिन क्या आपने कभी प्लास्टिक की बोतलों से बना घर देखा हैं। नहीं तो अब देख लीजिए। पनामा के एक देश में जल्द ही एेसे एक गांव का निर्माण हो रहा है। इस गांव के सभी घर प्लास्टिक की खाली बोतलों से बने होंगे। हम अक्सर प्लास्टिक की बोतलों को कचरे में फैंक देते है। 


दरअसल, प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है। कई लोग प्लास्टिक को जला देते हैं जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। प्लास्टिक की बोतलों को रीसायकल करने के लिए यह तरीका खोजा गया है। इस गांव का हर घर 14000 से ज्यादा बोतलों पर खड़ा होगा। इस गांव में 120 घर बनाने का प्लान है। प्लास्टिक की बोतलों से बने घर में गर्मी भी कम होगी क्योंकि गर्मी में आम घरों के तापमान के मुकाबले प्लास्टिक बोतलों से बने घरों का तापमान काफी कम होता है। यहां पर सिर्फ घर ही नहीं बल्कि पोविलियन और गार्डन भी बनाया जा रहा है।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static