ये हैं कपूर खानदान की 7 फेमस बहुएं, कुछ रहीं बॉलीवुड की हिट हीरोइनें

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 03:54 PM (IST)

कपूर खानदान को भला कौन नहीं जानता। अगर हम यूं कहें की भारत में सिनेमा की शुरूआत उन्हीं ने की थी तो कोई गलत बात नहीं होगी। 20 शताब्दी से लेकर अबतक इस खानदान के कई लोग फिल्मों में नाम कमा चुके हैं। यूं तो कपूर खानदान के कई मेंबर्स को देखा होगा। मगर इनकी कुछ बहुओं को बहुत कम लोगों ने देखा होगा। आज हम आपको आज कपूर खानदान की बहुओं की फोटो दिखाएंगे।

 

1. पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी

PunjabKesari
पृथ्वीराज कपूर खानदान के पहले सदस्य थे जिन्होंने एक्टिंग की फिल्ड में कदम रखा। पृथ्वीराज कपूर नें अपने पहली फिल्म 1929 में की। एक्टिंग में कदम रखने से पहले ही उन्होंने 1923 ई में रामसरनी के साथ शादी कर ली थी। पृथ्वीराज और रामसरनी के चार बच्चे हैं राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी।


2. राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा

PunjabKesari
'नील कमल' (1947), 'दास्तान' (1950), 'आवारा' (1950), 'पापी' (1953), 'श्री 420' (1955), 'परवरिश' (1958) सहित कई फिल्मों में एक्टिंग के जौहर दिखाने वाले राज कपूर ने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा के साथ शादी की। राज की वाइफ कृष्णा मल्होत्रा फिल्मों से दूर रही। इन दोनों के 5 पांच बच्चे हैं रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु।

 

3. शम्मी कपूर, गीता बाली और नीला देवी

PunjabKesari
शम्मी कपूर नें 1955 में गीता बाली से शादी की। गीता के गुजर जाने के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की। गीता और शम्मी के 2 बच्चे हैं आदित्य राज कपूर और कंचन। 

 

4. शशि कपूर और जेनिफर केंडल

PunjabKesari
शशि कपूर और जेनिफर केंडल ने 1958 में शादी की थी। इनकी लव स्टोरी भी इनकी जोड़ी की तरह हिट रही। शशि और जेनिफर कैंडल ने कभी फिल्मों में साथ काम नहीं किया। दरअसल, जेनिफर ब्रिटिश ऑर्टिस्ट थीं और शशि पृथ्वी थिएटर में प्रैक्टिस करते थे। उनकी पहली मुलाकात भी थियेटर में ही हुई थी। पहली नजर में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। जेनिफर खुद बहुत शानदार अभिनेत्री थीं लेकिन शादी के बाद उनकी पहली प्राथमिकता घर परिवार रही। 

5. रणधीर कपूर और बबिता

PunjabKesari
रणधीर कपूर ने 1971 ई में बबिता से शादी की थी। इन दोनों ने दोनों की दो बेटियां है करिशमा कपूर और करीना कपूर। इन दोनों ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी।

 

6. ऋषि कपूर और नीतू सिंह

PunjabKesari
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने साथ में कई फिल्में की। इसके बाद दोनों ने 1980 में एक-दूसरे से शादी कर ली। इनके दो बच्चे है रणबीर कपूर और रिद्दीमा कपूर। रणबीर कपूर ने तो फिल्मों में अपना करियर बनाया। मगर रिद्दीमा बॉलीवुड से दूर रहीं।

 

7. राजीव कपूर और आरती सबरवाल

PunjabKesari
राजीव कपूर ने आर्किटेक आरती सबरवालको अपना जीवन साथी चुना। इन दोनों ने 2001 शादी की। इन दोनों ने जल्द ही तलाक भी ले लिया। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static