खूबसूरत दिखने के लिए अपने खून से क्रीम बनवाती हैं ये महिला!

punjabkesari.in Monday, May 15, 2017 - 07:35 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं खासकर लड़कियां। कुछ लड़कियां सर्जरी का सहारा भी लेती हैं। दुनिया में कई लड़कियां एेसी भी हैं जिन्होंने एक से भी ज्यादा सर्जरी करवाई हुई है लेकिन आज हम आपको एक एेसी मॉडल के बारे में बताने जा रहे है जो आकर्षित दिखने के लिए अपने खून का इस्तेमाल करती है। जी हां, 20 साल की हैली बाल्डविन अपने खून से क्रीम बनवाती है।
PunjabKesari
हैली ने बताया कि वह खूबसूरत दिखने के लिए कोई भी तरीका अपना सकती है इसीलिए वह अपने खून से बनी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। फेसक्रीम बनाने के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ से मिलती है। बाद में उसके हाथों से खून निकाला जाता है जिसे फिल्टर किया जाता है। इस खून में प्रोडक्ट मिलाकर पेस्ट बनाया जाता है। हैली का कहना है कि इस क्रीम को लगाने के बाद उसकी स्किन काफी सॉफ्ट और आकर्षित हो जाती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई मॉडल खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपने खून का इस्तेमाल कर चुकी है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static