इन फैमेस लोगों ने खूंखार जानवरों को बनाया अपना पालतू

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 05:21 PM (IST)

लाइफस्टाइल: जानवर इंसान की जिंदगी में काफी महत्तव रखते हैं क्योंकि जल्द ही इंसान को अपना बना लेते है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली बालते है। इसलिए इंसान का अकेलापन भी दूर हो जाता है साथ ही उसके घर की रखवाली भी। दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हें खतरनाक और खूंखार जानवर पालने का शौक होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अपने घरों कई तरह के अजीबोगरीब जानवर पाल रखे है।

 


1. टिप्पी हेड्रेन 

हॉलीवुड एक्ट्रैस टिप्पी हेड्रेन ने शेक पाला हुआ था, जिसका नाम नील था। वह हर जगह पर  टिप्पी हेड्रेन के साथ रहता था। यहां तक की उसी के साथ सोता था। 

2. पेरिस हिल्टन

अमेरिकन एक्ट्रैस पेरिस हिल्टन अपनी परफैक्ट बॉडी के लिए जितनी मशहूर है, उतनी ही पेट किंकजाउ को लेकर भी फैमेस हुई पड़ी है। किंकजाउ रेनफॉरेस्ट में पाया जाने वाला जीव है। पेरिस ने इसका नाम लुव रखा। 

3. जस्टिन बीबर

सिंगर जस्टिन बीबर ने कैपुचिन मंकी को पालतू बनाया लेकिन 2013 में जर्मन अधिकारियों इस जानवर को जब्त कर लिया था। 

4. मेगन फॉक्स

जहां लोग सूअर का नाम लेने से कतराते है, वहीं मेगन फॉक्स ने सूअर पाला। इस छोटे से पिग का नाम उन्होंने स्मॉल्स रखा है, जो उनके साथ काफी घुलमिल गया था। 

5. टोरी स्पेलिंग

अमेरिकन एक्ट्रैस सोशलाइट ने पेट के नाम पर मुर्गी को अपना अपने घर में जगह दे रखी है। यह मुर्गी  सिल्की बैंटम चिकन प्रजाति की है, जिसे पंख काफी मुलायम होते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static