ये फेमस Female celebs हो चुकी हैं ब्रैस्ट कैंसर का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 07:51 PM (IST)

लाइफस्टाइलः समय बदलने के साथ लोगों का लाइफस्टाल भी बदल गया है। आजकल की लड़कियां अपने करियर, शादी और बच्चों की तरह ध्यान देती हैं। वह कभी भी अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं देती। क्या कभी आप डॉक्टर के पास रैगूलर चेकअप के लिए गई है नहीं न क्योंकि आपके पास खुद के लिए समय नहीं है। आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी दिनों दिन बढ़ रही है। कई फैमस सेलेब्स भी कैंसर का शिकार हो चुके हैं और उन्होंने इस बीमारी का लड़ कर सामना भी किया।

1. एंजेलीना जोली
एंजेलीना जोली हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन में से एक है। एंजेलीना जोली को ब्रैस्ट कैंसर था। उन्होंने हार नहीं मानी और इस बीमारी का डट कर सामना किया।  उन्होंने अपने दोनों ही ब्रैस्ट को ऑपरेशन से हटवा दिया। 

2. मुमताज
2002 में मुमताज़ को इस बात का पता चला कि उन्हें ब्रैस्ट कैंसर है। उस समय उनकी उम्र 54 साल की थी। उम्र बड़ी होने के साथ-साथ लगता है कि इनके हौसले भी बड़े बुलंद थे तभी तो इन्होंने कहा था कि “मैं मरते दम तक हार नहीं मानूंगी.”

3. नम्रता सिंह गुजराल
नम्रता सिंह गुजराल एक भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। 2008 में अचानक उन्हें अपने ब्रैस्ट कैंसर के बारे में पता चला। उन्होंने न सिर्फ कैंसर को हराया बल्कि ब्रैस्ट कैंसर पर फिल्म बनाकर दुनिया के 600 थिएटर में रिलीज करवाया।

4. कायली मिनॉग
कायली मिनॉग फैमस ऑस्ट्रेलियन सिंगर है। इन्हें 2005 में पता लगा कि उन्हें ब्रैस्ट कैंसर है। उन्होंने ब्रैस्ट कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करवाया।

5. बारबरा मोरी
बारबरा मोरी बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकी है। यह भी कैंसर से पीड़ित रह चुकी है। उन्होंने भी इस बीमारी को हराया और नम्रता सिंह गुजराल की कैंसर पीड़ितों पर बनी फिल्म में काम किया।

6. श्रीविद्या
श्रीविद्या तमिल फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन थी। वह भी कैंसर से पीड़ित थी। अपनी आखिरी सांस तक वह कैंसर से लड़ती रही।

7. मनीषा कोइराला
मनीषा बॉलीवुड की एक जानी-मानी हीरोइन हैं। 29 नंबवर 2012 को इन्हें पता चला कि इन्हें ओवेरियन कैंसर है। 10 दिसंबर को इन्होंने इसकी सर्जरी करवाई और ये सफल भी रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static