इन महंगे आशियानों की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2017 - 05:39 PM (IST)

लाइफस्टाइलः विश्व में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका लाइफस्टाइल इतना महंगा है कि जिनके बारे में आम आदमी के लिए सोचना भी मुश्किल है। अगर उनके घरों की बात की जाएं को यह किसी महल से कम नहीं। आज हम जिन आलिशान घरों की बात कर रहे हैं जो भारत में ही हैं। भारत के कुछ फेमस बिजनेस मैन और स्टार के घरों की कीमत और खूबसूरती का एक आम इंसान के लिए अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। आइए जानें ऐसे ही कुछ कीमती आशियानोें के बारे में

1. एंटीलिया,अनिता अंबानी और मुकेश अंबानी
भारत के सबसे मंहगे घरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का घर शामिल है। एंटीलिया नाम का यह घर 27 मंजिला बना है। यह बहुत ही खूबसूरत है। इसकी कीमत 32 अरब रूपय है। 

2. मन्नत,शाहरूख खान
बॉलीबुड में किंग खान के नाम से जाने जाते फेमस फिल्मस्टार शाहरूख खान के बारे में कौन नहीं जानता। उनके आशियाने का नाम मन्नत है जो किसी जन्नत से कम नही है। शाहरूख खान का यह घर 6 मंजिला बना हुआ है। इसमें सिनेमा हाल,जिम के अलावा हर लग्जरी सुविधा है। 

3. रतन टाटा
रतन टाटा भारत के मशहूर बिजनेस मैन हैं। मुंबई के कोलाबा में स्थित13500 स्क्वायर फीट में बना यह घर बहुत खूबसूरत है। इस आशियाने की कीमत लगभग डेढ सौ करोड़ है। 

4. आबोर्ड,अनिल अंबानी
आबोर्ड एंटीलिया से भी बड़ा घर है। यह घर मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी का है। यह मुंबई के पोर्श एरिया पाली हील में बना हुआ है। कहा जाता है कि यह एंटीला से भी खूबसूरत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static