बार-बार न छुएं शरीर के ये हिस्से, हो सकते हैं बीमार

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 05:50 PM (IST)

शरीर के कुछ हिस्से बहुत नाजुक होते हैं, जिनकी खास देखभाल करने की भी जरूरत होती है जैसे आंखें,कान,नाक आदि। इन हिस्सों को बार-बार छूने से संक्रमण होने का डर रहता है। जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आपको भी बार-बार इन बॉडी पार्टस को छूने की आदत हैं तो आज ही इस आदत को बदल लें। आइए जानें कौन से हैं शरीर के ये पार्टस। 

आंख
आंख शरीर का सबसे नाजुक और अनमोल हिस्सा है। आंख में अचानक से मिट्टा का एक छोटा सा कण भी चला जाए तो इंफैक्शन का डर रहता है। आंखों पर बार-बार हाथ लगाने से इनकी गंदगी आंखों में चली जाती हैं। जिससे नुकसान होने का डर रहता है। ऐसे में शरीर के इस हिस्से को न छूनें। 

चेहरा
चेहरे की त्वचा बहुत सैंसिटीव होती है। इसे बार-बार छुने से मुंहासें निकलने की समस्या हो जाती है। चेहरे को हमेशा साफ हाथों से ही छुएं। 

अंडर आर्म्स
अंडर आर्म्स के छूने से बचना चाहिए। इस हिस्से में पसीना बहुत ज्यादा आता है। जिससे हाथों के जरिए संक्रमण ज्यादा फैलने का डर रहता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static