कमजोर दिल वाले नहीं खा पाएंगे इस रेस्टोरेंट में खाना, एेसा है यहां का मैन्यू

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 04:19 PM (IST)

बदलते लाइफस्टाइल के साथ लोगों का खानपान काफी बदल गया है। आजकल लोग घर का खाना खाने की बजाय बाहर रेस्टोरेंट से खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं दुनिया में कई रेस्टोरेंट एेसे हैं जो अपनी अलग डिशेस के लिए फेमस है। आज हम आपको एक एेसे ही रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे है जहां हर व्यक्ति खाना नहीं खा सकता। जी हां, इस रेस्टोरेंट में खाना खाने वाला व्यक्ति खतरों का खिलाड़ी है। हम बात कर रहे है जापान के टोक्यो में स्थित एक रेस्टोरेंट की।
PunjabKesari
जापान में स्थित Chinjuuya रेस्टोरेंट अपनी अजीबोगरीब डिसेज के लिए फेमस है। यहां पर खाना खाने के लिए लोग घंटों भर लाइन में लगे रहते है। इस रेस्टोरेंट का मैन्यू जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर सांप, बिच्छू और मगरमच्छ खाने को मिलते है। इस रेस्टोरेंट में खाने में कीड़े-मकौड़े परोसे जाते है। 
PunjabKesari
यही नहीं, इन डिशेज को खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। कमजोर दिल वाले तो इस खाने को देख ही नहीं सकते। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static