Children Day Special: जानिए 'चाचा नेहरू' की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 03:00 PM (IST)

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू को 'चाचा नेहरू' के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो इनके बारे में हर कोई जानता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ बातें ऐसी है जो शायद ही किसी को पता हो। आज हम आपको जवाहरलाल नेहरू जी की जिंदगी से ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहें है जिसके जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
 

नेहरू जी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें
-
लाल किले पर झंडा लहराने वाले पहले शख्स जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। इसलिए हर साल 14 नवंबर के दिन उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

-इंग्लिश स्कूल से पढ़ाई करने वाले नेहरू जी को हिंदी बोलनी नहीं आती थी। उन्होंने गांव-गांव घूम कर दिंदी बोलनी सिखी है।

-सुभाष चंद्र बोस के परिवार की 20 साल तक जासूसी करवाने नेहरू जी ने धारा 370 भी सरदार पटेल को अंधेरे में रखकर तैयार की थी।

-एक बार नेहरू जी के लंदन जाने से पहले उनका नाई घड़ी न होने के कारण देरी से आया तो नेहरू जी ने उसे लंदन से घड़ी लाकर दी। इसके अलावा इनके कपड़े भी लंदन धुलने जाते थे।

-वर्ल्ड फेमस JNU University भी जवाहरलाल नेहरू जी के नाम पर है। इसके अलावा JRD Tata ने ब्यूटी प्रोडक्ट लैक्मे भी जवाहर लाल नेहरू जी के कहने पर बनाया।

-भोजन के बाद नेहरू जी को सिगरेट पीने की आदत थी। एक बाद इनकी सिगरेट खत्म हो गई और पूरे भोपाल में नहीं मिला तो एक विशेष विमान इंदौर से इनके लिए सिगरेट लाई गई।

PunjabKesari

-9 साल जेल में रहने वाले नेहरू जी ने जेल में ही 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' नाम की फेमस किताब लिखी। जिसमें उन्होंने सिंधु घाटी सभ्‍यता से लेकर भारत की आजादी तक के बारे में लिखा है।

-गांधी जी की अपील जब पूरा देश विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहा था, तब नेहरू जी ने अपना बेस्ट कोट फेंक दिया था। इसके बाद से ही इन्होंने खादी जैकेट पहनना शुरू किया।

-11 बार शांति और नोबल प्राइस के लिए नाॅमिनेट हो चुके नेहरू जी एक बार भी पुरस्कार हासिल नहीं कर पाए।

-27 मई, 1964 को नेहरू जी की मौत हार्ट अटैक से हुई। इनकी शव यात्रा में 15 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static