बॉलीवुड के इन फेमस स्टारों ने अपने ही फैन्स से कर ली शादी!

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 02:04 PM (IST)

लाइफस्टाइलः बॉलीवुड के कुछ फिल्मस्टार ऐसे हैं जो जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। कुछ लड़कियां तो अपने फेवरेट हीरो से शादी तक करने के सपने भी देखती हैं। आज हम कुछ ऐसे फिल्मस्टार की बात कर रहे हैं जिन्होने इतने फेमस होते हुए भी अपने फैन्स से शादी कर ली। जिस कारण उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। 


1. डिंपल-राजेश खन्ना
राजेश खन्ना अपने जमाने के सबसे मशहूर फिल्मस्टार रहें और डिंपल कपाडिया उनकी सबसे बड़ी फैन थी। 16 साल की कम उम्र में डिंपल ने बॉबी फिल्म से अपने करियर की शुरूवात की। इसके बाद राजेश खन्ना और डिंपल ने शादी कर ली। 

2. जितेंद्र और शोभा कपूर
मशहूर फिल्म स्टार जितेंद्र के बारे में कौन नहीं जानता। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थी। जितेंद्र ने अपनी सबसे बड़ी फैन शोभा से 1974 में शादी कर ली और दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। 

3. सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोडी ऑन स्क्रीन बहुत फेमस रही। सायरा 2 साल की उम्र से ही दिलीप के साथ शादी के सपने देखा करती थी। दिलीप ने अपनी सबसे बड़ी फैन को प्रपोज किया और शादी कर ली। दोनों का प्यार बॉलीवुड में मिसाल है। 

4. ईशा देओल और भारत तख्तानी
ईशा और भारत दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हुए हैं। भारत ईशा को बहुत पसंद करते थे और उनके बहुत बड़े फैन थे। 2012 में ईशा ने भारत तख्तानी से शादी कर ली। 

5. मुमताज और मयूर माधवानी
मुमताज की अदाकारी और खूबसूरती के लोग दिवाने थे। लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के बिजनेसमैन मयूर माधवानी मुमताज को बहुत पसंद करते थे।मुमताज ने उनसे शादी कर ली और फिल्मी करियर को छोड़ दिया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static