B'day Spl: माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री लेने के बाद भी माधुरी बनी एक्ट्रैस

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 05:13 PM (IST)

धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बकेट लिस्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज माधुरी अपना 51वां जन्मदिन मना रही है। वहीं दूसरी तरफ माधुरी फिल्म 'कलंक' और 'टोटल धमाल' की शूटिंग में बिजी हैं। माधुरी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं, जिससे उन्हें असफलता ही हासिल हुई। फिर उन्होंने 1988 में फिल्म 'तेजाब' में अपने बेहतरीन अभिनय से बॉक्स ऑफिस नाम बनाया और इसके बाद माधुरी ने पीछे मुड़ कर भी न देखा। आज हम आपको माधुरी के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़े कई उतार-चढ़ाव और सीक्रेट्स बताएंगे, जिन्हें शायद आप भी न जानते हो। 

PunjabKesari


माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई1967 में मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने 1984 में फिल्म 'जगत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल न हुई। माधुरी पढ़ने में होशियार थी, जिस वजह से उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी में डिग्री हासिल कर ली। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी बचपन से डॉक्टर बनने की चाह रखती थी। शायद यही वज़ह रही कि उन्होंने ने अपना लाइफ पार्टनर भी डॉक्टर ही चुना। इसके अलावा माधुरी को बचपन से डांसिंग पसंद थी, जिसके लिए माधुरी ने कथक नृत्य की शिक्षा आठ सालों तक ली थी।

PunjabKesari


फिल्म 'मोहरे',  'हिफाजत' और 'उत्तर दक्षिण' से उन्हें सिर्फ असफला हासिल हुई। फिर  फिल्म 'तेजाब' में  बेहतरीन अभिनय निभाकर माधुरी ने काफी सुर्खियां बटौरी। इसके बाद माधुरी ने अपने करियर में पीछे मुड़कर न देखा और लोगों की वाह-वाह लेती गई। वहीं  माधुरी की मुस्कान पर हजारों फैंस फिदा होते हैं। हिंदी फिल्म जगत में मधुबाला के बाद अगर किसी की मुस्कान का जिक्र होता है तो वो माधुरी दीक्षित ही है। 

PunjabKesari


संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, नब्बे के दशक के सबसे हॉट कपल माने जाते थे। 'साजन' और 'खलनायक' जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। साथ ही साथ उनके अफेयर के चर्चे भी सुर्खियों में थे। 

PunjabKesari


फिर आमिर खान की फिल्म 'दिल' में माधुरी को बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रैस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। माधुरी बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें 13 बार फिल्मफेयर बैस्ट एक्ट्रैस अवार्ड के लिए नामित किया गया। उनकी फिल्म का गाना 'मुझे नींद न आए' काफी मशहूर हुआ। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन जोडी़ को लोगों ने खूब पसंद किया। यह दोनों एक-साथ कई फिल्मों में नजर भी आए। फिर 1999 माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी कर ली। अब वह दो बेटों की मां अरिन नेने और रायन नेने हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static