B'day Special: जानिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ खास बातें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 11, 2017 - 12:56 PM (IST)

सदी के सबसे बड़े महानायक अमिताभ बच्चन अाज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में काेई उन्हें शहंशाह ताे काेई बिग बी के नाम से जानता है। अमिताभ से जुड़ी एेसी कई बातें हैं, जाे शायद ही लाेगाें काे पता हाे। इसलिए अाज हम उनसे जुड़ी कई महत्तवपूर्ण बातें अापकाे बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari
अमिताभ बच्चन से जुड़ी अहम बातेंः-

1) अमिताभ का पहला नाम इंकलाब था। बाद में उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनका नाम बदलकर अमिताभ कर दिया था।

2)  उन्होंने आर्ट्स में डबल मास्टर डिग्री हासिल है।

3) वह भारतीय वायुसेना में शामिल होने का ख्वाब देखते थे, परंतु उनका यह सपना पूरा न हाे सका।

4) उन्हाेंने अपनी पहली जॉब शराब बनाने वाली एक कंपनी शॉ वॉलेस में की।

5) उनकी सबसे पहली कार सेकंड हैंड फिएट थी।

6) स्ट्रगल के दिनाें में उन्हें कुछ रातें मुंबई की मरीन ड्राइव के पास एक बेंच पर गुजारनी पड़ी। फिर महमूद ने भी उन्हें अपने घर में जगह दी थी।
PunjabKesari
7) उन्हें फिल्मों में पहला काम सत्यजीत रे की एक फिल्म 'भुवन शोम' में वॉइस नैरेटर के रूप में मिला।

8) 'सात हिंदुस्तानी' फिल्म से उन्होंने अपना डेब्यू किया, जाे उनकी इकलौती 'ब्लैक एंड वाइट' फिल्म थी।

9) लगातार 12 फ्लॉप फिल्माें के बाद उन्हें अपनी पहली हिट फिल्म मिली। 1975 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'शोले' देश की सबसे बड़ी हिट बन गई। 

10) 8वीं लोकसभा के लिए वह इलाहबाद की सीट से 68.2% वोटों से चुने गए थे।

11) वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डबल रोल निभाने वाले अभिनेता हैं।

12) उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

13) अमिताभ दाएं और बाएं हाथ से बराबर काम कर सकते हैं।

14) वह कलम इकट्ठी करने के शाैकीन है। उनके पास करीब 1000 से ज्यादा कलमें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static