इन चीजों को खाने की शौकीन हैं आलिया, एेसे रखती है खुद को फिट

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 12:18 PM (IST)

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। वह 25 साल की हो गई है। आलिया फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। 6 साल की उम्र में आलिया ने फिल्म संघर्ष में प्रिटी जिंटा के बचपन का रोल निभाया था। 
PunjabKesari
कम ही लोग जानते हैं फिल्मों में आने से पहले आलिया बहुत मोटी हुआ करती थी। उनका वजन 67 किलो था। अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए आलिया ने करीब 16 किलो वजन कम किया। आलिया अपनी मां के बेहद करीब है।

PunjabKesari
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता आलिया की क्लोज फ्रेंड है। उनकी गर्ल गैंग का नाम है 'स्पाइस गर्ल'। दोस्तों के साथ पार्टी करना आलिया को बेहद पसंद है। 
PunjabKesari
एक्ट्रेस के साथ आलिया बेहतरीन सिंगर भी है। इसके अलावा उन्हें चारकोल पेंटिंग करना भी पसंद है। वहीं, आलिया की खूबसूरत स्किन का राज है भरपूर नींद। खाने की बात करें तो आलिया को फ्रेंच फ्राइज, ग्रीन के साथ मूंगफली और मूंगदाल का हलवा पसंद है।

PunjabKesari
रैंप वॉक करती आलिया भट्ट

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static