20 सालों में पहली बार नहाया यह शख्स, बाथटब में बैठ शेयर की तस्वीर

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 11:39 AM (IST)

दुनिया में कई अजीब तरह के लोग रहते हैं। अपनी अच्छी आदतों की वजह से वे लोगों में मशहूर भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक 37 साल का व्यक्ति है, जिसका नाम चार्ल्स पार्क्स है। इस व्यक्ति की खास बात यह है कि वह 20 सालों के बाद पहली बार नहाया है। उसने बाथटब में बैठकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट की जिन्हें देखकर चार्ल्स के कई दोस्त उसे बधाई दे रहे हैं। 

PunjabKesariदरअसल चार्ल्स के न नहाने के पीछे उसका अालसपन नहीं था बल्कि उसका वजन लगभग 210 किलो था। जिस वजह से उसे चलने-फिरने में भी काफी मुश्किल होती थी। चार्ल्स का कहना है कि वह 8XL साइज की पैंट पहनता था लेकिन फिर भी उसमें मुश्किल से फिट आता था। उसे अपनी गाड़ी में बैठने में भी काफी दिक्कत होती थी और उसे अपनी जिदंगी बोझ लगने लगी थी। 


अब चार्ल्स पार्क्स ने बड़ी मेहनत करके 15 महीनों में 90 किलो वजन और 28 इंच कमर का आकार घटा लिया। अब लोग उसे पहचानने से भी इंकार करते हैं। उसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश यही थी कि वह कभी बाथटब में बैठकर नहाए लेकिन चार्ल्स कभी टब में फिट नहीं हो पाया। इसी वजह से अब वजन घटाने के बाद उसने बाथटब में बैठकर अपनी खुशी व्यक्त की और तस्वीरें शेयर की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static