6 monkeys की मां है यह महिला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 03:19 PM (IST)

लाइफस्टाइलः जानवर बहुत ही प्यारे और वफादार होते हैं। बहुत से लोग घरों में जानवरों को पाल लेते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। धीरे-धीरे उनके साथ समय बिताकर जानवरों से बहुत प्यार भी पड़ जाता है। यही पालतू जानवर बाद में परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। इतना ही नहीं कि कुछ लोग तो ऐसा भी मानते हैं कि मानसिक परेशानी को दूर करने के लिए जानवरोें के साथ समय बिताने से फायदा होता है। आज हम जिस जानवर की बात कर रहे हैं वो कुत्ता या बिल्ली नहीं बल्कि बंदर हैं। 
 

Pinky Janota नाम की एक महिला जिसकी उम्र  53 साल की है,उसने घर पर बंदर पाल रखें हैं। आपको बता दें कि पिंकी ने 1-2 नहीं बल्कि 6 बंदरों को अपना बच्चा बनाया हुआ है। इसी कारण वह 'alpha monkey mum' के नाम से भी जानी जाती है। वह इनकी बच्चों की तरह ही देखभाल करती है और पूरा समय भी बिताती है।
 

पिंकी का कहना है कि वह इनको खाना खिलाती है,बोतल से बच्चोें की तरह दूध पिलाती है,डायपर चेंज और खुद ही नहलाती भी है। इनको वह सुलाती भी अपने साथ है। दिलचस्प बात तो यह है कि इनका नाम भी पिंकी ने प्रॉडक्ट  Maybelline, L’Oreal, Avon and Max के नाम पर रखा हुआ है। इन बंदरों को पिंकी ने पूरी ट्रेनिंग दे रखी है। वह खुद ही टी.वी on और Of भी कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static