अपनी ही शादी में इस महिला ने करवा लिया मुंडन, जानें क्या थी वजह ?

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 05:33 PM (IST)

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : सभी महिलाएं अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं। खासकर जब खुद की शादी का मौका हो तो वे सुंदर दिखने के लिए बालों का अलग-अलग हेयर स्टाइल बनवाती हैं लेकिन आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बात करेंगे जिसने अपनी शादी वाले दिन खुद का सिर मुंडवा दिया। लिवरपूल, इंग्लैंड की रहने वाली जोन लियोंस नाम की महिला ने शादी के दिन यह निर्णय लिया। इसके पीछे की वजह जानकर काफी हैरानी होगी।
PunjabKesariसगाई की रस्म
जोन लियोंस नाम की यह महिला क्रेग लांयस नाम के व्यक्ति से प्यार करती थी। ये दोनों किशोरावस्था से एक-दूसरे को जानते थे और 30 साल की उम्र में क्रेग ने बड़ी हिम्मत करके जोन से अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद इन दोनों ने घरवालों की मर्जी से सगाई कर ली। सगाई के कुछ समय के बाद ही जोन को पता चला कि क्रेग को अग्नाशय कैंसर हो गया है और वह अपनी लास्ट स्टेज पर है। जिस वजह से क्रेग की जिदंगी केवल 9 से 12 महीने ही बची है।
PunjabKesariशादी के दिन करवाया मुंडन
अपने हमसफर की बीमारी जानने के बाद जोन ने उसका साथ नहीं छोड़ा और उसके साथ अपना पूरा समय बिताने लगी। क्रेग का सपोर्ट करते हुए जोन ने चैरिटी करने का निर्णय किया। इसके लिए उसने शादी के दिन अपने सभी परिवार वालों व दोस्तों के सामने सिर मुंडवा लिया और अपने बालों को लिटिल प्रिंसेस ट्रस्ट को चैरिटी में दान कर दिया। यहां इस बीमारी से पीड़ित छोटे बच्चों के लिए विग बनाए जाते हैं। शादी के कुछ समय बाद ही क्रिसमस वाले दिन क्रेग की मौत हो गई। इन दोनों की कहानी काफी दुखभरी थी और शादी के दिन जोन की यह कुर्बानी यादगार बन गई।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static